फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Sweet and salt shopkeepers should not steal taxes on Diwali

Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर - दीपावली पर कर चोरी न करें मिठाई और नमकीन के दुकानदार

Sat, 28 Oct 2023 12:59 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर Updated Sat, 28 Oct 2023 12:59 AM IST
विज्ञापन
Sweet and salt shopkeepers should not steal taxes on Diwali
- स्टेट जीएसटी के अधिकारियों ने शहर के मिठाई-नमकीन विक्रेताओं की बैठक ली
विज्ञापन


- दीपावली पर होता है करोड़ों का व्यापार, बहुत कम कर जमा करते हैं दुकानदार



फोटो समाचार

संवाद न्यूज एजेंसी

मुजफ्फरनगर। स्टेट जीएसटी के अधिकारियों ने मिठाई और नमकीन निर्माताओं से कहा कि वह दीपावली के पर्व पर कर चोरी न करें। जीएसटी के नियमों को पालन करें। विभाग के अधिकारी समय-समय पर जांच करने के लिए पहुंचेंंगे।

टाउन हॉल के निकट जीएसटी कार्यालय में हुई बैठक में एडीशनल कमिश्नर एसआईबी अजय कुमार ने कहा कि कर चोरी करना अपराध है। ईमानदारी से काम करने का सीधा लाभ सरकार और व्यापारी दोनों को होता है। दीपावली पर मिठाई और नमकीन की सबसे अधिक बिक्री होती है। व्यापारी ऐसा कोई कार्य न करें जिससे विभाग और व्यापारी दोनों परेशान हों।
विज्ञापन


ज्वाइंट कमिश्नर एसआईबी जेएस शुक्ला ने कहा कि हम व्यापारियों को परेशान करने में विश्वास नहीं रखते हैं। किसी भी व्यापारी को बिना बात के परेशान नहीं किया जाएगा। व्यापारी भी इस बात का ध्यान रखें कि वह ईमानदारी के साथ सरकार को टैक्स जमा करें। डिप्टी कमिश्नर विवेक मिश्रा, अशोक कुमार, एपी यादव, अजिताभ राय उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में व्यापारियों ने राज्य कर संबंधी कई समस्याएं रखीं। विभागीय अधिकारियों ने संज्ञान में लेते हुए आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया। व्यापारिक संगठनों की ओर से मिष्ठान निर्माता एसोसिएशन के अध्यक्ष सुभाष चंद्र, रचित सिंघल, गिरीश अरोड़ा, राहुल विंदल और सुनीलचंद्र समेत अन्य लोग मौजूद रहे।



पांच प्रतिशत जीएसटी है मिठाई और नमकीन पर

सरकार ने जीएसटी केवल पांच प्रतिशत निर्धारित किया है। ज्वाइंट कमिश्नर जेएस शुक्ला ने बताया कि दुकानदार पक्की रसीद पर मिठाई और नमकीन बेचें तो ग्राहक और दुकानदार दोनों के हित में है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed