फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Swastik industry raided, tax evasion of millions caught

स्वास्तिक उद्योग में छापा, लाखों की कर चोरी पकड़ी

Fri, 06 Nov 2020 12:27 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 06 Nov 2020 12:27 AM IST
विज्ञापन
Swastik industry raided, tax evasion of millions caught
मेरठ रोड पर फैक्टरी में सर्वे करती जीएसटी की टीम। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
मुजफ्फरनगर। वाणिज्यकर की एसआईबी की टीम ने जीएसटी चोरी की शिकायत पर इंडस्ट्रियल एरिया में स्थित स्वास्तिक उद्योग पर छापा मारा। बृहस्पतिवार की सुबह 11 बजे से शुरू हुई जांच देर रात तक चली। जांच में लाखों की कर चोरी की बात सामने आई है। विभाग की टीम ने सारे रिकार्ड कब्जे में ले लिया है। अधिकारियों के कार्रवाई से अन्य उद्यमियों में भी खलबली मची रही।
विज्ञापन

वाणिज्यकर के एसआईबी के डिप्टी कमिश्नर एलएस शरण और ज्वाइंट कमिश्नर शरद शुक्ला के नेतृत्व में स्वास्तिक उद्योग पर बृहस्पतिवार सुबह 11 बजे छापा मारा। जांच टीम में लगभग बीस अधिकारी शामिल रहे। इनमें छह डिप्टी कमिश्नर, सात असिस्टेंट कमिश्नर और वाणिज्य कर के अधिकारी शामिल रहे। सुबह से शुरू होकर देर रात तक स्वास्तिक उद्योग का समस्त रिकार्ड खंगाला गया। उद्योग में सरिया निर्माण का कार्य होता है। उद्योग से संबंधित खरीद और बिक्री का सभी रिकार्ड अधिकारियों ने अपने कब्जे में लेकर दी गई जीएसटी से मिलान कराया। डिप्टी कमिश्नर एलएस शरण ने बताया कि प्रथम दृष्टया लाखों की टैक्स चोरी सामने आ रही है। सही फिगर सभी कागजों का मिलान होने के बाद ही सामने आएगी। कंपनी से टैक्स चोरी का कुछ पैसा मौके पर ही जमा कराया जाएगा। जांच का कार्य देर रात तक जारी रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed