{"_id":"605396f08ebc3ee653329e55","slug":"swami-kalyan-dev-degree-college-morena-khatauli-news-mrt530578268","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिलाएं शिक्षा को बनाएं अपना हथियार : प्रियवंदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिलाएं शिक्षा को बनाएं अपना हथियार : प्रियवंदा
विज्ञापन
मोरना डिग्री कालेज में बोलती राज्य महिला आयोग सदस्य।
- फोटो : KHATAULI
मोरना। महर्षि शुकदेव स्वामी कल्याण देव डिग्री कालेज में मिशन शक्ति के तहत आयोजित महिला जन सुनवाई कार्यक्रम (नारी चौपाल) में महिलाओं के उनके अधिकारों के बारे में जानकारी दी गई। उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य डॉ. प्रियवंदा तोमर ने कहा कि महिलाएं शिक्षा को अपना हथियार बनाएं।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य डॉ. प्रियवंदा तोमर रहीं। उन्होंने कहा कि महिलाएं स्वावलंबी बनने के लिए स्वरोजगार प्रशिक्षण प्राप्त करें। कार्यक्रम में विशिष्ट वक्ता कैरियर काउंसलर समृद्धि त्यागी ने कहा कि छात्र-छात्राएं अपना लक्ष्य बनाकर फिर उसकी प्राप्ति के लिए मेहनत करें, तो सफलता निश्चित मिलेगी। कार्यक्रम में मनोरोग विशेषज्ञ डॉ. मनोज कुमार ने छात्र-छात्राओं में बढ़ते डिपरेशन को रोकने के बारे में विस्तार से बताया। महिला थानाध्यक्ष निधि चौधरी ने महिला हेल्प लाइन, चाइल्ड लाइन, वन स्टाप सेंटर, फायरब्रिगेड सेवा आदि के बारे में बताया।
नेहरू युवा केंद्र से जुड़ी बघरा ब्लाक से आई प्रिया सैनी ने महिला सशक्तीकरण पर मनोहारी कविता प्रस्तुत की। कार्यक्रम में पूर्व चेयरमैन मदनपाल सिंह, सचिव वेदवीर सिंह, अपर तहसीलदार अभिषेक शाही, प्राचार्य डा. राजपाल सिंह मलिक, कार्यक्रम अधिकारी मीनू चौधरी, डॉ. राजसिंह मौजूद रहे।