{"_id":"6042716f8ebc3e76a1220a53","slug":"suwhedi-won-the-cricket-tournament-muzaffarnagar-news-mrt5285237163","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुवाहेड़ी ने जीता क्रिकेट टूर्नामेंट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुवाहेड़ी ने जीता क्रिकेट टूर्नामेंट
विज्ञापन
सुवाहेड़ी ने जीता क्रिकेट टूर्नामेंट
पुरकाजी। ब्लॉक के गांव सुवाहेड़ी में चल रहे क्रिकेट टूर्नामेंट का शुक्रवार को समापन हो गया। फाइनल मैच रंडावली व सुवाहेड़ी की टीम के बीच हुआ। जिसमें गांव सुवाहेडी की टीम ने चार रनों से मैच जीत लिया।
रंडावली की टीम के कप्तान हिमांशु ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का निर्णय लिया। सुवाहेड़ी की टीम ने बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 12 ओवरों में आठ विकेट खोकर 131 रन बनाए। पीछा करने उतरी गांव रंडावली की टीम 127 रन ही बना सकी और सुवाहेड़ी ने चार रनों से मैच जीत लिया। मैन ऑफ दा मैच का पुरस्कार परवेज अहमद को दिया गया।
मुख्य अतिथि सपा नेता कारी मुकीम कासमी व मोहम्मद रागिब ने विजेता खिलाड़ियों को ट्रॉफी व पुरस्कार देकर सम्मानित किया। उन्होंने अपनी ओर से विजेता टीम को 5100 रुपये और उप विजेता टीम को 2100 रुपयों की प्रोत्साहन राशि भेंट की। इस मौके पर टूर्नामेंट आयोजक मोहम्मद जावेद, मौहम्मद मारूफ, मौहम्मद साहिब, गुल मारूफ, मौहम्मद इब्राहीम के अलावा प्रवेज, मोनिस, नदीम, रोसिब, रत, मरगूब आदि मौजूद रहे।