{"_id":"5807bb284f1c1b716b7047e2","slug":"suspended-object-to-wearing-police-uniform","type":"story","status":"publish","title_hn":"घासीपुरा के ट्रिपल मर्डर मामले में सस्पेंड पुलिसकर्मियों के वर्दी पहनने पर एतराज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घासीपुरा के ट्रिपल मर्डर मामले में सस्पेंड पुलिसकर्मियों के वर्दी पहनने पर एतराज
ब्यूरो/अमर उजाला,मुजफ्फरनगर
Updated Thu, 20 Oct 2016 04:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर में घासीपुरा के ट्रिपल मर्डर मामले में मालेंडी निवासी त्रिलोक सिंह ने एसएसपी बबलू कुमार से मुलाकात की। कप्तान से शिकायत कर बताया कि सस्पेंड किए गए सभी पुलिसकर्मी वर्दी पहनकर ड्यूटी कर रहे हैं। पीड़ित ने सभी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। कप्तान ने जांच के बाद कार्रवाई करने का आश्वासन पीड़ित को दिया है। कार्रवाई नहीं होने पर तीन नवंबर को पंचायत करने की बात कही गई है।
मंसूरपुर थाने के घासीपुरा में गत 21 सितंबर की रात जंगल में स्थित मकान की छत पर तीन युवकों के गोली लगे शव मिले थे। जिनकी पहचान सचिन, दीपक और गौरव के रूप में हुई थी। मृतकों के परिजनों ने पुलिस पर फर्जी एनकाउंटर करने का आरोप लगाया था। मामले को लेकर जाट समाज ने महापंचायत करने की बात कही थी। तत्कालीन एसएसपी दीपक कुमार ने पीड़ित पक्ष को संतुष्ट करने के लिए आठ पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया था।
सस्पेंड किए गए कर्मचारी उसी दिन से थाने में काम कर रहे हैं, बल्कि बाकायदा वर्दी पहनकर ड्यूटी कर रहे हैं। इस बात का विरोध करते हुए मृतक गौरव के पिता त्रिलोक सिंह ने बुधवार को एसएसपी बबलू कुमार से मुलाकात की और सस्पेंड दरोगा और सिपाहियों पर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
इस मामले के बारे में कप्तान बबलू कुमार ने कहा कि मामला उनसे पहले का है, जानकारी लेकर उचित कार्रवाई करेंगे। उधर, त्रिलोक सिंह का कहना है कि यदि दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई तो तीन नवंबर को वह अपने गांव में पंचायत कर आंदोलन की रूपरेखा तैयार करेंगे।