{"_id":"629660c7f9612625581afdce","slug":"supervisor-accused-of-taking-bribe-muzaffarnagar-news-mrt590992464","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुपरवाइजर पर रिश्वत लेने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुपरवाइजर पर रिश्वत लेने का आरोप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर, शाहपुर। विकासखंड क्षेत्र की आशा कार्यकत्रियों ने पूर्व मंत्री चौधरी योगराज सिंह को पत्र लिखकर कोरोना काल के दो साल के मानदेय देने को लेकर रिश्वत लेने का आरोप लगाया है।
स्थानीय विकास खंड क्षेत्र की आशा कार्यकत्रियों ने पूर्व मंत्री चौधरी योगराज सिंह को पत्र देकर अवगत कराया कि कोरोना काल में पांच सौ रुपये प्रति माह की दर से दो वर्षों का उनका मानदेय 12 हजार रुपये विभाग द्वारा भेजा गया हैं । यह पैसा देने के लिए प्रति आशा कार्यकत्री से तीन हजार रुपये सुपरवाइजर द्वारा रिश्वत के रुप में उनसे लिए गए हैं । आशाओं ने पूर्व मंत्री से इस संबंध में कार्रवाई कराने की मांग की है । पूर्व मंत्री चौधरी योगराज सिंह ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में आशा कार्यकत्री स्वास्थ्य विभाग की सबसे महत्वपूर्ण कड़ी है । इनका उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा । इस संबंध में वह सीएमओ व जिलाधिकारी से मिलकर आशाओं से ली रिश्वत वापस कराएंगे ।
उधर सीएचसी के प्रभारी डॉक्टर एनपी सिंह ने बताया कि इस संबंध में उन्हें कोई जानकारी नहीं है। सभी आशाओं को बुलाकर इस संबंध में पूछताछ कर जांच कर कार्रवाई अमल में लाई जाएगी ।