फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Sukhwinder became the regional president of BJYM West

सुखविंदर बने भाजयुमो के पश्चिम का क्षेत्रीय अध्यक्ष

Wed, 23 Jun 2021 12:30 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 23 Jun 2021 12:30 AM IST
विज्ञापन
Sukhwinder became the regional president of BJYM West
सुखविंदर बने भाजयुमो के पश्चिम का क्षेत्रीय अध्यक्ष
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के पश्चिम क्षेत्र के अध्यक्ष बनाए गए सुखविंदर सिंह जिले के गांव भूपखेड़ी के रहने वाले हैं। उन्होंने अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से राजनीति शुरू की और इस मुकाम पर पहुंचे।
खतौली क्षेत्र के गांव भूपखेड़ी के सुखविंदर सिंह भाजयुमो के पश्चिम के क्षेत्रीय अध्यक्ष बनाए गए हैं। भाजपा ने उन्हें पश्चिम के युवाओं को जोड़ने की जिम्मेदारी दी है। वह 2010 में अभाविप से जुड़े थे। विद्यार्थी परिषद में उन्होंने दो वर्षों तक कार्य किया। इसके बाद 2013 में भाजपा के आईटी विभाग से जुड़ गए। 2014 के लोकसभा चुनाव में आईटी विभाग में जुड़कर ही पार्टी की मदद की। 2015 से 2017 तक पश्चिम का आईटी का कार्य देखा। 2017 के विधानसभा चुनाव में उन्हें लखनऊ कार्यालय के आईटी विभाग में जिम्मेदारी सौंपी गई। 2018 में उन्हें आईटी विभाग का पूरे प्रदेश का सह संयोजक बनाया गया।
विज्ञापन

अब भाजपा उन्हें राजनीति की मुख्यधारा में ले आई है और उन्हें भाजयुमो की पश्चिम क्षेत्र की कमान सौंपी गई है। उनकी उपलब्धि से गांव भूपखेड़ी और परिवार में खुशी का माहौल है। उनके समर्थक उन्हें नई जिम्मेदारी की बधाई दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed