फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Suit filed against IPL Rohana in the case of grabbing four chakrod in Muzaffarnagar

UP: चार चकरोड कब्जाने के मामले में आईपीएल रोहाना पर वाद दायर, कोर्ट में 28 जुलाई को होगी सुनवाई

Sat, 16 Jul 2022 10:17 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर Published by: कपिल kapil Updated Sat, 16 Jul 2022 10:17 PM IST
सार

चार चकरोड कब्जाने के मामले में 28 जुलाई को कोर्ट में सुनवाई होगी। इंडियन पोटाश लिमिटेड (आईपीएल) रोहाना के खिलाफ वाद दायर हो गया है।

विज्ञापन
Suit filed against IPL Rohana in the case of grabbing four chakrod in Muzaffarnagar
इंडियन पोटाश लिमिटेड - फोटो : amar ujala

विस्तार

इंडियन पोटाश लिमिटेड (आईपीएल) रोहाना के खिलाफ दो साल से चार चकरोड की करीब पांच बीघा जमीन कब्जाने की शिकायत पर वाद दायर हो गया है। मुजफ्फरनगर की सदर तहसीलदार ने मिल अधिकारी को नोटिस जारी किया है। सुनवाई के लिए 28 जुलाई की तिथि तय की गई है।

विज्ञापन


बेगमपुर बहेड़ी निवासी सोमदत्त रूहेला ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से शिकायत करते हुए बताया था कि आईपीएल ने चार चकरोड पर कब्जा कर लिया। यही नहीं जमीन पर कब्जा कर डिस्टलरी भी बना दी। जगह की चारदीवारी कर दी गई। रोहाना मिल के मैनेजर पर अभद्रता का आरोप लगाया गया था। सीएम तक मामला पहुंचा तो जांच शुरू हुई। मंडलायुक्त के निर्देश पर तहसील की टीम ने जांच की। तहसीलदार अभिषेक शाही ने बताया कि वाद दर्ज कर नोटिस जारी किया गया है। उनके न्यायालय में मामले की सुनवाई होगी।
विज्ञापन


पांच बीघा जमीन की कीमत 98 लाख रुपये
लखनऊ तक मामला गूंजा तो जांच शुरू हुई। राजस्व निरीक्षक राज किशोर त्यागी ने जांच कर रिपोर्ट तैयार की। चकरोड की कीमत 98 लाख 70 हजार रुपये आंकी गई है।

यह भी पढ़ें: PHOTOS: इश्क में ऐसी वारदात, खौफनाक कहानी सुनकर अफसर भी हैरान, प्रेमिका के शव से लिपटकर खूब रोया था आशिक
विज्ञापन
विज्ञापन


चकरोड से था ग्रामीणों का आवागमन
शिकायतकर्ता का कहना है कि रोहाना चीनी मिल आने के लिए पहले ग्रामीण इन चकरोड का प्रयोग करते थे। मिल ने यहां पर डिस्टलरी का निर्माण दो साल पहले शुरू किया था और चारों रास्तों पर कब्जा कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed