फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Sugarcane Weighing Dispute Turns Violent, Clerk Attacked with Rods, CCTV Footage Surfaces

गन्ना तौल पर बवाल: तौल लिपिक पर लाठी-रॉड से हमला, सीसीटीवी में कैद हुई पूरी वारदात

Fri, 19 Dec 2025 12:14 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: डिंपल सिरोही Updated Fri, 19 Dec 2025 12:14 PM IST
सार

मीरापुर की टिकोला शुगर मिल में गन्ने की तौल को लेकर हुए विवाद में तौल लिपिक पर लाठी-डंडों और लोहे की रॉड से हमला किया गया। पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हुई है, पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Sugarcane Weighing Dispute Turns Violent, Clerk Attacked with Rods, CCTV Footage Surfaces
सीसीटीवी में कैद हुई वारदात - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मीरापुर स्थित टिकोला शुगर मिल में कार्यरत एक तौल लिपिक तुषार  को गन्ने की तौल को लेकर हुए विवाद में  हमला कर  घायल कर दिया गया। घटना की सारी वारदात गन्ना तौल केंद्र पर लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। गंभीर रूप से घायल तुषार को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन


गुरुवार की शाम गांव भुम्मा निवासी तुषार, जो टिकोला शुगर मिल में तौल लिपिक के पद पर कार्यरत है, काटों पर गन्ने की तौल कर रहा था। इसी दौरान गांव हासमपुर निवासी नितिन पुत्र तेजपाल के साथ तुषार की किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। यह कहासुनी जल्द ही मारपीट में बदल गई। नितिन ने तुरंत अपने आधा दर्जन से अधिक साथियों को मौके पर बुला लिया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: UP: पश्चिमी उत्तर प्रदेश में घने कोहरे का रेड अलर्ट, सर्दी ने तोड़ा 14 साल का रिकॉर्ड; स्कूलों का समय बदला

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

नितिन और उसके साथियों ने मिलकर तुषार पर लाठी-डंडों और लोहे की रॉड से हमला करना शुरू कर दिया। अपनी जान बचाने के लिए तुषार भागकर गन्ना तौल केंद्र के अंदर घुस गया और उसने गेट की अंदर से कुंडी लगा ली। लेकिन आरोपी यहीं नहीं रुके।

उन्होंने गेट को तोड़कर तौल केंद्र के अंदर घुसकर तुषार पर फिर से हमला किया। इस दौरान उन्होंने तौल केंद्र में भी तोड़फोड़ की। हमलावरों ने तुषार को जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। परिवारजनों ने घायल तुषार को तत्काल जानसठ सीएचसी में भर्ती कराया। जहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।

पीड़ित के पिता सुबोध पुत्र सुखपाल ने नितिन पुत्र तेजपाल और उसके आधा दर्जन अज्ञात साथियों के खिलाफ थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस का कहना है कि मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed