फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Sugarcane price not announced even after one and half month: Jayant

By poll: भाजपा में विधायकों की पूछ नहीं, खतौली में गठबंधन को जिताकर ताकत दें-जयंत सिंह

Mon, 14 Nov 2022 06:30 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Mon, 14 Nov 2022 06:30 AM IST
सार

मेरठ के उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में खतौली विधानसभा सीट पर उपचुनाव को लेकर रालोद अध्यक्ष ने रविवार को तीन स्थानों पर जनसभा कीं। इस दौरान उन्होंने पीएम मोदी और सीएम योगी पर जमकर निशाना साधा उन्होंने चुनाव में रालोद प्रत्याशी को जिताने का भी आह्वान किया।

विज्ञापन
Sugarcane price not announced even after one and half month: Jayant
खतौली के गांव पिपलहेड़ा में रालोद की जनसभा को संबोधित करते चौधरी जयंत सिंह - फोटो : MUZAFFARNAGAR

विस्तार

मुजफ्फरनगर मंसूरपुर में रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत सिंह ने कहा कि पिछले साल के मुकाबले डेढ़ माह बीत चुका है, लेकिन सरकार ने गन्ना मूल्य घोषित नहीं किया है। भाजपा के विधायकों की कोई पूछ सरकार में नहीं है। खतौली उपचुनाव से एक मौका मिला है। विपक्ष का विधायक भाईचारा बनाएगा, गठबंधन का विधायक जीता तो विधानसभा तक आपके क्षेत्र की लड़ाई लड़ेगा।

विज्ञापन


रविवार को पीपलहेड़ा, तिसंग और मंसूरपुर में आयोजित जनसभाओं में रालोद अध्यक्ष ने कहा कि सरकार बुलडोजर से नहीं चल सकती। सरकार के हर फैसले के पीछे पूर्व से स्थापित लोकतांत्रिक परंपराएं हैं, नियम, संविधान और कानून हैं। भाजपा सरकार ने कहा था कि 2022 तक किसान की आय दोगुनी हो जाएगी। अब इस पर भी कोई चर्चा करने के लिए तैयार नहीं है। पिछले छह साल में किसी भी किसान की आमदनी नहीं बढ़ी है। देश पिछड़ रहा है। देश के दो-तीन पूंजीपति ही देश के प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री से बैठक कर बातचीत करते हैं।

विज्ञापन

खतौली के गांव पिपलहेड़ा में आयोजित जनसभा में मंचसीन चौधरी जयंत सिंह

विज्ञापन
विज्ञापन

खतौली के गांव पिपलहेड़ा में आयोजित जनसभा में मंचसीन चौधरी जयंत सिंह- फोटो : MUZAFFARNAGAR

 

नोटबंदी से भाजपा को मिला लाभ, होटलों जैसे कार्यालय बनाए
रालोद अध्यक्ष जयंत सिंह ने कहा कि वह राजनीति के छात्र हैं, इसलिए चुनाव को अच्छी तरह से समझते हैं। नतीजों को समझने की भी कोशिश की है। लोग भावनात्मक मुद्दों को अहमियत देते हैं। लेकिन मतदान आते-आते मुद्दे बदल जाते हैं। सच को सच कहना चाहिए। नोट बंदी के बाद भाजपा ने अपने कार्यालय ऐसे बना लिए जैसे होटल हो।

रविवार को पीपलहेड़ा, तिसंग और मंसूरपुर में आयोजित जनसभाओं में रालोद अध्यक्ष ने कहा कि आम जनता से भाजपा का विधायक या बड़ा नेता भी बातचीत नहीं करता, उनकी समस्या को नहीं सुनता है। उन्होंने जनसभाओं में गन्ना मूल्य, सडक़, रोजगार के मुद्दों को जनसभाओं में उठाया गया तिसंग में पूर्व सांसद राजपाल सैनी ने कहा कि सांप्रदायिक सौहार्द के लिए रालोद चुनाव मैदान में है और यह सीट जीतेंगे। पीपलहेड़ा में अभिषेक चौधरी, तिसंग में पूर्व सांसद राजपाल सैनी और मंसूरपुर में युवा नेता संजय राठी जनसभाओं के संयोजक रहे।

रालोद जिलाध्यक्ष संदीप मलिक, छपरौली विधायक अजय कुमार, सरधना विधायक अतुल प्रधान, विधायक अशरफ अली खां, विधायक अनिल कुमार, पूर्व विधायक योगेश वर्मा, सरदार बलजीत सिंह, पूर्व सांसद राजपाल सैनी, शिवान सैनी, सपा जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी, विधायक चंदन चौहान, अभिषेक चौधरी, संजय राठी, सुधीर भारतीय, अजीत राठी, ब्रजराज सैनी, इरशाद गुर्जर, रतन बाबा, धमेंद्र तोमर, यशवीर सिंह, भोपाल गुर्जर, शामली विधायक प्रसन्न चौधरी, पूर्व मंत्री कुलदीप उज्जवल, मनोज चौधरी, श्याम लाल बच्ची सैनी, बाबू सिंह आर्य, पूनिया सिंह, चौधरी योगेंद्र सिंह, रामवीर गुर्जर, पूर्व मंत्री योगराज सिंह, नरेंद्र खजूरी, ओपी सागर आदि मौजूद रहे।

 

खतौली के गांव पिपलहेड़ा में आयोजित रालोद की जनसभा में मौजूद भीड़

खतौली के गांव पिपलहेड़ा में आयोजित रालोद की जनसभा में मौजूद भीड़- फोटो : MUZAFFARNAGAR

 

जयंत का कटाक्ष, उनके विधायक ऐसे घूमते है जैसे खेतों में सांड़
खतौली। रालोद अध्यक्ष जयंत सिंह ने भाजपा विधायकों पर कटाक्ष किया। जयंत ने कहा कि इनके विधायक ऐसे घूमते है, जैस खेतों में सांड़। न इन्हें भगाया जा सकता न बिठाया जा सकता।

विपरीत परिस्थिति में कर रहे संघर्ष : मदन भैया
पूर्व विधायक मदन भैया ने कहा कि विपरीत परिस्थिति में भी आप संधर्ष कर रहे हैं। किसानों और दलितों की आवाज को दबाया जा रहा है। धीरे-धीरे वक्त बदल रहा है। यह सपने दिखाने वाली सरकार है हकीकत से इनका कोई वास्ता नही है।

कभी रालोद को नहीं छोडेंगे : लतेश
रालोद नेता लतेश बिदुडी ने कहा कि वह राजनीति में 2011 में आए। उन्होंने मंच के माध्यम से कहा कि पिछले चुनाव में उनके ससुर करतार सिंह भडाना ने चुनाव लड़ा, इसलिए उन्होंने परिवार को तवज्जो दी। अब वह रालोद को कभी नही छोड़ेंगे।

ग्रामीणों ने लिया रागिनी का आनंद
रालोद की जनसभा में रागनी का कार्यक्रम का आयोजन किया गया। रागनी के गायकों ने वहां पर उपस्थित भीड़ का मनोरंजन किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed