{"_id":"670cf6bb0afd1a025007a957","slug":"sugarcane-committee-elections-dr-sanjeev-baliyans-sister-in-law-is-also-in-the-fray-2024-10-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"गन्ना समिति चुनाव: दिग्गजों के परिवार भी परख रहे दांव, डाॅ संजीव बालियान की भाभी भी मैदान में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गन्ना समिति चुनाव: दिग्गजों के परिवार भी परख रहे दांव, डाॅ संजीव बालियान की भाभी भी मैदान में
Mon, 14 Oct 2024 04:26 PM IST
डिंपल सिरोही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
Published by: डिंपल सिरोही
Updated Mon, 14 Oct 2024 04:26 PM IST
सार
गन्ना समिति के चुनाव में जिले के दिग्गजों के परिवार भी चुनाव मैदान में हैं। आज नामांकन वापसी होनी है, इसके बाद सर्किल की तस्वीर साफ हो जाएगी।
विज्ञापन
संजीव बालियान।
- फोटो : Amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गन्ना समिति के चुनाव में जिले के दिग्गजों के परिवार के सदस्य भी चुनाव मैदान में है। पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. संजीव बालियान की भाभी और कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार के मामा चुनाव लड़ रहे हैं। सोमवार को नामांकन पत्रों की जांच होगी।
विज्ञापन
कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार मूलरूप से सहानपुर के रहने वाले हैं। चरथावल क्षेत्र के कसियारा में अपने मामला जसवीर सिंह के यहां रहकर ही उन्होंने सक्रिय राजनीति की। मंत्री के मामा जसवीर सिंह ने रोहाना कलां के बधाई खुर्द सर्किल से संचालक पद के लिए नामांकन किया है। उनके सामने एक भी नामांकन नहीं आने से निर्विरोध चुना जाना तय हो गया है।
विज्ञापन
आज नामांकन वापसी होनी है, इसके बाद सर्किल की तस्वीर साफ हो जाएगी। फिलहाल वह संचालक बनेंगे, लेकिन सियासत के जानकार बताते हैं कि इसके बाद समिति के ताकतवर परिषद का चुनाव लड़ेंगे। पहले भी वह गन्ना समिति की राजनीति में परिषद तक पहुंच चुके हैं।
विज्ञापन
पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. संजीव बालियान का परिवार मंसूरपुर गन्ना समिति की राजनीति में सक्रिय रहा है। इस बार उनके तहेरे भाई स्वर्गीय जितेंद्र कुमार की पत्नी आरती चुनाव मैदान में हैं। सर्किल के चुनाव पर सबकी नजर टिकी हुई है। मंसूरपुर समिति में इससे पहले भी पूर्व मंत्री के परिवार का दबदबा रहा है। उनके तहेरे भाई अरुण बालियान तीन बार सभापति रहे हैं। नियमों के हिसाब से इस बार वह चुनाव नहीं लड़ सकते थे। ऐसी स्थिति में आरती को चुनाव मैदान में उतारा गया।