फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Sugar mill will start crushing at the end of October

Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर - चीनी मिल अक्तूबर के अंत में शुरू करेंगे पेराई

Fri, 06 Oct 2023 01:05 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर Updated Fri, 06 Oct 2023 01:05 AM IST
विज्ञापन
Sugar mill will start crushing at the end of October
दि गंगा किसान सहकारी चीनी मिल में पहुंचे तथा पेराई सत्र का शुभारंभ संबधी जानकारी करते डॉ वीरपाल
- कुछ चीनी मिलों के नवंबर माह के प्रथम सप्ताह में चलने की संभावना
विज्ञापन


- गन्ना पेराई सत्र को लेकर विभाग ने शुरू की कवायद

फोटो समाचार

संवाद न्यूज एजेंसी

मुजफ्फरनगर। गन्ना विभाग ने चीनी मिलों के नए पेराई सत्र को लेकर कवायद शुरू कर दी है। लगभग छह चीनी मिलें इसी माह के अंत में पेराई शुरू कर देंगी। जबकि दो चीनी मिलों में नवंबर के पहले सप्ताह में पेराई प्रारंभ होने की संभावना है। गन्ना विभाग ने मिलों से पेराई की डेट मांगी है। उधर, कोल्हू में किसानों को सिर्फ 250 से तीन सौ रुपये प्रति क्विंटल का भाव ही मिल रहा है।
गन्ने का पेराई सत्र इसी महीने शुरू होने की संभावना है। जिले में कोल्हुओं ने गन्ने की पेराई प्रारंभ कर दी है और चार अक्तूबर से मंडी में गुड़ की आवक शुरू हो गई है। चीनी मिलों में गन्ने की पेराई को लेकर तैयारियां पूरी हो गई है। चीनी मिले गन्ने की रिकवरी को लेकर लगातार सैंपल ले रही है। खतौली चीनी मिल के सैंपल में गन्ने की रिकवरी सवा आठ प्रतिशत तक पहुंच गई है। इस माह के अंत तक इसके दस प्रतिशत तक पहुंचने की संभावना है।
विज्ञापन

गन्ना विभाग के अनुसार जिले की पांच चीनी मिलों खतौली, मंसूरपुर, टिकौला, खाईखेड़ी, मोरना और भैसाना में अक्तूबर के अंतिम सप्ताह में पेराई सत्र का शुभारंभ हो जाएगा। जबकि रोहाना कलां और तितावी में पेराई सत्र नवंबर माह के प्रथम सप्ताह में प्रारंभ होने की संभावना है। जिला गन्ना अधिकारी संजय सिसोदिया का कहना है कि हमारा पूरा प्रयास है कि नया पेराई सत्र समय से शुरू हो।
विज्ञापन
विज्ञापन




मोरना मिल में देखीं पेराई सत्र की तैयारियां
मोरना। जिला पंचायत अध्यक्ष डाॅ. वीरपाल निर्वाल ने द गंगा किसान सहकारी चीनी मिल के पेराई सत्र को लेकर मिल में की जा रही तैयारियों का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों से बातचीत की। निर्वाल बृहस्पतिवार को भाजपा किसान मोर्चा के मंडल अध्यक्ष ब्रजवीर सिंह, सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के संयोजक रामकुमार शर्मा, डाॅ. वीरपाल सहरावत, अरुण पाल, मनोज कुमार, नीटू सहरावत, रविंद्र सिंह, राजीव, संजय कोरी, कंवरपाल, विजय राठी, विक्रम सभासद, महिपाल राठी के साथ चीनी मिल में पहुंचे तथा पेराई सत्र का शुभारंभ को लेकर मिल में की जा रही तैयारियों का निरीक्षण किया। प्रधान प्रबंधक अजय कुमार राय ने बताया कि अक्तूबर के अंतिम सप्ताह में पेराई सत्र का शुभारंभ किया जाएगा। निरीक्षण के दौरान मुख्य अभियंता राजेंद्र कुमार, मुख्य रसायनविद एसके झा, प्रशासनिक अधिकारी ऋषिपाल सिंह, अनिल शंकवार, राजीव तोमर आदि मौजूद रहे।


शक्कर के दाम 60 रुपये प्रति किलो
जिले के कोल्हुओं पर पेराई शुरू हो गई है, जिससे बाजार में नया गुड़ और शक्कर पहुंचने लगी है। शक्कर के फुटकर दाम 60 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गए हैं। जबकि चीनी के दाम 40 रुपये किलो तक ही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed