फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Students Ruckus

छात्रों का स्कूल में हंगामा, हाथापाई, पुलिस ने मौके पर पहुंच कर स्थिति को संभाला

Thu, 26 Jan 2017 12:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर Updated Thu, 26 Jan 2017 12:44 AM IST
विज्ञापन
Students Ruckus
स्कूल में हंगामा करते छात्रों को समझाते पुलिसकर्मी। - फोटो : अमर उजाला
खतौली के लाल दयाल पब्लिक स्कूल में एबीवीपी के छात्रों ने दोबारा से रजिस्ट्रेशन फीस वसूलने का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया। इस दौरान स्कूल के चेयरमैन, स्टॉफ की छात्रों से हाथापाई तक हो गई थी। मारपीट की सूचना पर पुलिस स्कूल में पहुंची और मामला शांत कराया। छात्रों को पुलिस कोतवाली में ले गई, जहां पर छात्रों ने चेयरमैन के विरुद्ध तहरीर दी है।
विज्ञापन


दयालपुर कॉलोनी में स्थित लाल दयाल पब्लिक स्कूल में बुधवार सुबह अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के सहमंत्री विनोद ठाकुर, जिला प्रमुख गुरुदत्त, प्रशांत मोतला, सुभम मावी, गौरव चौधरी, श्याम रहेजा, शिवम रहेजा आदि छात्र एकत्र होकर पहुंचे और हंगामा कर दिया। छात्रों का आरोप था कि स्कूल के चेयरमैन छात्रों से रजिस्ट्रेशन की फीस दोबारा वसूल कर रहे हैं। छात्रों का कहना था कि उन्होंने रजिस्ट्रेशन फीस जमा कर दी थी, जिसे लेकर एकाउंटेंट फरार हो गया है। 
विज्ञापन


हंगामा होता देख चेयरमैन और स्टाफ के लोग आ गए। स्कूल का गेट बंद करा दिया गया। इसके बाद चेयरमैन, स्कूल स्टॉफ और छात्रों के बीच नोकझोंक के बाद हाथापाई हो गई थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामला शांत कराया। इसके बाद पुलिस छात्रों को लेकर कोतवाली आ गई। छात्रों ने चेयरमैन के विरुद्ध पुलिस को तहरीर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed