फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Students put their views on the condition of women in society

समाज में नारी की वर्तमान में स्थिति पर छात्राओं ने विचार रखे 16-39-54

Fri, 27 Nov 2020 10:50 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 27 Nov 2020 10:50 PM IST
विज्ञापन
Students put their views on the condition of women in society
नवाज गर्ल्स पब्लिक स्कूल में महिला सशक्तिकरण समय की मांग कार्यशाला में मंचासीन अतिथि - फोटो : DEVBAND
समाज में नारी की हालत पर छात्राओं ने रखे विचार
विज्ञापन

देवबंद। नवाज गर्ल्स पब्लिक स्कूल में महिला सशक्तिकरण समय की मांग विषय पर कार्यशाला का आयोजन किया गया, जिसमें छात्राओं ने समाज में नारी की वर्तमान में स्थिति पर प्रकाश डाला।

11वीं कक्षा की छात्रा आयशा खान ने महिला सशक्तिकरण के महत्व एवं प्रासंगिकता पर अंग्रेजी में विचार प्रस्तुत किए। वहीं, नौवीं कक्षा की जोया ने सटीक प्रमाणों एवं तर्कों के साथ समाज में नारी की वर्तमान स्थिति का अवलोकन कराया। साथ ही चुटकी भी ली जब सही बोलने पर नारी को लंबी जुबान कहा जाता है तो गूंगी लड़की से शादी क्यों नहीं करते। 12वीं की शिफा मरयम ने इस्लाम में नारी का स्थान जैसे अनूठे पक्ष पर उर्दू में तथ्यों सहित प्रकाश डाला। 11वीं कक्षा की फातिमा खान ने विश्व की सशक्त महिलाओं के विषय में बताकर श्रोताओं में नई ऊर्जा का संचार किया। 10वीं कक्षा की इज्ना हुसैन ने महिला सशक्तिकरण के लिए परिवार, समाज एवं प्राइवेट सेक्टर द्वारा किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी। बताया कि स्त्री कभी हारती नहीं, उसे हराया जाता है। वह कभी डरती नहीं, उसे डराया जाता है। शिक्षिका अदीबा व सफवाना ने शिक्षा का प्रकाश चारों तरफ फलाएंगी। पीईटी देवेंद्र पाठक ने भी स्वस्थ, सबल एवं सुयोग्य महिलाओं के इस अहम क्षेत्र में योगदान पर विचार रखे। संचालन शुमायला व सानिया ने किया। कार्यशाला में सीबीएसई देहरादून के रीजनल आफिसर रणबीर सिंह, बीईओ डा. प्रभात कुमार, डा. नवाज देवबंदी, फरिहा सिद्दीकी व अब्दुल्लाह नवाज खान आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed