{"_id":"691cce5977eb1d8ae2015314","slug":"students-of-dav-college-budhana-will-appear-for-the-exams-at-government-college-shahpur-muzaffarnagar-news-c-29-1-mng1004-159027-2025-11-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: डीएवी कॉलेज बुढ़ाना के छात्र राजकीय महाविद्यालय शाहपुर में देंगे परीक्षाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: डीएवी कॉलेज बुढ़ाना के छात्र राजकीय महाविद्यालय शाहपुर में देंगे परीक्षाएं
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। डीएवी कॉलेज बुढ़ाना के छात्रों की आगे पढ़ाई की व्यवस्था की मांग को लेकर बुढ़ाना के पूर्व विधायक उमेश मलिक व भाकियू अराजनैतिक के राष्ट्रीय प्रवक्ता धर्मेंद्र मलिक और छात्र नेताओं का दल कुलपति से मिला। उन्होंने छात्रों की आगामी परीक्षा राजकीय महाविद्यालय शाहपुर में कराए जाने की मांग की। इस मांग पर संज्ञान लेते हुए कुलपति वाई विमला ने डीएवी कॉलेज बुढ़ाना के छात्रों की परीक्षा राजकीय महाविद्यालय शाहपुर में कराने के निर्देश जारी किए।
भाकियू अराजनैतिक के राष्ट्रीय प्रवक्ता धर्मेंद्र मलिक ने बताया कि कुलपति से बातचीत के बाद उन्होंने आश्वासन दिया कि डीएवी कॉलेज बुढाना में जिन विद्यार्थियों के परीक्षा फार्म आनलाइन भरे गए हैं। उनमें से कुछ विद्यार्थियों ने परीक्षा फार्म की कॉपी डीएवी कॉलेज बुढ़ाना में जमा करा दी होगी। उन सभी को बैक एंड से अपडेट/वैरीफाई कराया जाएगा।
अधिकांश अभ्यर्थियों के फार्म जमा नहीं हो पाए थे। उनको परीक्षा फार्म संघटक राजकीय महाविद्यालय शाहपुर में जमा होंगे। इसके रिकार्ड के लिए अलग से रजिस्टर में एंट्री की जाएगी। विद्यार्थियों की आंतरिक परीक्षा संघटक राजकीय महाविद्यालय शाहपुर में ही होगी। प्रयोगात्मक परीक्षा विश्वविद्यालय द्वारा नियुक्त परीक्षकों से संघटक राजकीय महाविद्यालय शाहपुर में कराई जाएंगी।