{"_id":"65d9e89b1f243a1426010935","slug":"students-interest-in-career-teachers-recognize-talent-muzaffarnagar-news-c-29-1-mng1002-117528-2024-02-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: कैरियर के लिए विद्यार्थी की रूचि, प्रतिभा को पहचानें शिक्षक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: कैरियर के लिए विद्यार्थी की रूचि, प्रतिभा को पहचानें शिक्षक
विज्ञापन
फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। कैरियर मार्गदर्शन फॉर गर्ल्स के तहत राजकीय विद्यालयों के प्रधानाचार्यों व नोडल शिक्षकों को प्रशिक्षण दिया गया। डीआईओएस डॉ. धर्मेन्द्र शर्मा ने कहा कि आज के परिवेश में महत्ववपूर्ण है कि शिक्षक अपने विद्यार्थियों के कैरियर विकास में उनकी रूचि व प्रतिभा को पहचानें। विद्यार्थियों की रूचि के हिसाब से ही उन्हें कैरियर बनाने के लिए प्रेरित करें। अभिभावक भी उनकी रूचि के विपरीत विषयों को लेने के लिए विद्यार्थी को बाध्य न करें।
शहर के सनातन धर्म इंटर कॉलेज में दो दिवसीय प्रशिक्षण का शुभारंभ डीआईओएस डॉ. धर्मेंद्र शर्मा, प्रधानाचार्य सुनील भड़ाना, डॉ. विकास कुमार, सोहन पाल, ललित मोहन गुप्ता और संदीप कौशिक ने किया। इस दौरान संत रविदास के चित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलित करते हुए श्रद्धासुमन अर्पित किए। इसके बाद मुख्य प्रशिक्षक प्रधानाचार्य डॉ. विकास कुमार ने कहा कि एक परामर्शदाता में समाज व राष्ट्र की आवश्यकता और सरकारी योजना की समझ होने के साथ-साथ कैरियर संबंधी जानकारी भी होनी चाहिए। परामर्शदाता को इस योग्य होना जरूरी है कि वह विद्यार्थियों की रूचि, मूल्य, विशेष गुणों, विद्यार्थियों के सकारात्मक पक्ष व बाधाओं को चिह्नित कर सकें। इसके बाद ही विद्यार्थियों को मार्गदर्शन देना सरल होगा। उन्होंने कहा कि जानकारी के अभाव में विशेष रूप से ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थी नए कार्य क्षेत्रों से जल्दी नहीं जुड़ पाते है। प्रत्येक माध्यमिक विद्यालय में परामर्श केंद्र विकसित किए जा रहे हैं, जिससे सभी विद्यार्थियों को विभिन्न नए क्षेत्रों की जानकारी आसानी से प्राप्त हो सके। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा विभाग की ओर से पंख पोर्टल बनाया गया है। इसकी सहायता से 550 से अधिक कैरियर, हजारों प्रकार की छात्रवृतियों, सभी प्रतियोगी परीक्षाओं की विस्तृत जानकारी आसानी से प्राप्त की जा सकती है। इस मौके पर सहायक वित्त लेखाधिकारी अजय कुमार श्रीवास्तव, प्रधानाचार्य रणवीर सिंह, आशीष द्विवेदी, अभिषेक गर्ग, अजय कुमार, अनिता चौधरी, अंशु सिंह, विनय यादव, नितिन राठी, रामकुमार शर्मा, मीनाक्षी आर्य मौजूद रहीं।