फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Students exhibited handicraft in various competitions

विभिन्न प्रतियोगिताओं में छात्रों ने हस्तकला का प्रदर्शन किया

Thu, 24 Oct 2019 10:03 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 24 Oct 2019 10:03 PM IST
विज्ञापन
Students exhibited handicraft in various competitions
विभिन्न प्रतियोगिताओं में छात्रों ने हस्तकला का प्रदर्शन किया
विज्ञापन

देवबंद (सहारनपुर)। शिक्षण संस्थाओं में बृहस्पतिवार को दीपावली के उपलक्ष्य में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इनमें छात्रों ने अपनी हस्तकला का प्रदर्शन किया।
मुजफ्फरनगर रोड स्थित दून हिल्स डिग्री कॉलेज में बीए व बीएससी प्रथम वर्ष के छात्रों ने रंगों ने विभिन्न आकृतियों के द्वारा रंगोली सजाई। जबकि द्वितीय वर्ष के छात्रों द्वारा ड्राइंग प्रतियोगिता में अपनी कला का प्रदर्शन किया गया। रंगोली में बीए प्रथम वर्ष के छात्र प्रथम, बीएससी प्रथम के छात्र द्वितीय और तृतीय स्थान पर रहे। मैनेजर डा. प्रदीप वर्मा और डायरेक्टर तनुराज वर्मा ने कहा कि त्योहार भारतीय संस्कृति का प्रतीक हैं। दीपावली का त्योहार अधर्म पर धर्म की विजय का प्रतीक हैं। इसलिए हमें त्योहारों को हर्षोल्लास के साथ मनाना चाहिए। इसमें पर्यावरण प्रदूषित न हो इसका भी ध्यान रखना चाहिए। इस मौके पर दिग्विजय सिंह, तंजीम अहमद, सुगंधा त्यागी, कोमल त्यागी, सुनील, मनोज आदि रहे।
विज्ञापन

सर्वोदय ज्ञान पब्लिक स्कूल में कार्ड मैकिंग, दीया डेकोरेशन, कैंडिल मैकिंग आदि प्रतियोगिताओं में छात्रों ने आकर्षक कार्ड, दीये और कैंडिल बनाकर अपनी प्रतिभा दिखाई। साथ ही पौधरोपण कर प्रदूषण मुक्त दीपावली मनाने की शपथ ग्रहण की। उप प्रबंधक हरप्रसाद सैनी और प्रधानाचार्य रूपेश सैनी ने कहा कि दीपावली हिंदुओं का प्रमुख त्योहार है। यह त्योहार अपने साथ सुख, स्मृद्धि और उत्साह लेकर आता है। इस दौरान शिवकुमार सैनी, रचना राणा, अनीता सैनी, सुनीता चौधरी, प्रीति गुप्ता आदि रहे। आर. डी. पब्लिक स्कूल में रंगोली और दीया सज्जा प्रतियोगिता आयोजित की गई। दीया सज्जा में गरिमा, इकरा, वैष्णवी, आराध्या, जिकरा, अगम, तनवी, काव्या प्रथम, द्वितीय और तृतीय रहे। शुभ दीपावली ओर रंगोली प्रतियोगिता में आरिज, लव, सार्थक, वंश, निशु, काकुल, मोहिनी, अंजली, अरुणा, नीताशी, मेघना प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पर रहे। प्रधानाचार्य रीता बंसल ने भगवान श्रीराम के चरित्र पर प्रकाश डाला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed