फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Student's death, school management accused of harassment

Muzaffarnagar News: छात्र की मौत, स्कूल प्रबंधन पर प्रताड़ना का आरोप

Wed, 10 May 2023 09:05 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 10 May 2023 09:05 PM IST
विज्ञापन
Student's death, school management accused of harassment
परिजनों ने ककरौली थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ककरौली (मुजफ्फरनगर)। हाईस्कूल के छात्र ने विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। तबियत बिगड़ने पर छात्र को अस्पताल ले जाया गया। चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया गया। परिजनों ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर स्कूल प्रबंधन पर प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
गांव जड़वड़ निवासी विकास कुमार ने तहरीर देकर बताया कि उसका भतीजा कार्तिक मीरापुर स्थित एक विद्यालय में हाईस्कूल का छात्र था। सोमवार को वह स्कूल गया था। आरोप है कि स्कूल प्रबंधन ने कार्तिक को कार्यालय में बुलाकर किसी बात को लेकर प्रताड़ित किया। विद्यालय की छुट्टी के बाद भी उसे बस से न भेजकर दोबारा प्रताड़ित किया गया। कार्तिक शाम पांच बजे तनाव की हालत में घर पहुंचा और घर में रखी कीटनाशक दवाई का सेवन कर लिया। उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। परिजनों ने छात्र के शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन

परिजनों ने बताया कि अंतिम संस्कार के बाद किसी ने उन्हें छात्र को स्कूल में प्रताड़ित करने की बात बताई। इस पर स्कूल पहुंचे और सीसीटीवी फुटेज देखी। इसमें उन्हें छात्र विद्यालय के कार्यालय से रोते हुए बाहर निकलता हुआ दिखाई दिया। इस पर परिजन थाने पहुंचे और कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्षेत्र के विवाद में उलझी पुलिस
ककरौली थाना अध्यक्ष जितेंद्र सिंह ने बताया कि घटना उनके क्षेत्र की नहीं बल्कि मीरापुर थाना क्षेत्र की है। मीरापुर थाना पुलिस का कहना है कि युवक की मौत ककरौली क्षेत्र में हुई है, इसलिए वहीं पुलिस ही कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed