फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Student returning from tuition died in an accident

ट्यूशन से लौट रहे छात्र की हादसे में मौत

Mon, 01 Feb 2021 12:02 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 01 Feb 2021 12:02 AM IST
विज्ञापन
Student returning from tuition died in an accident
मृतक छात्र -- हर्ष दीप। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
तितावी (मुजफ्फरनगर)। बघरा में ट्यूशन से लौट रहे कक्षा-11 के छात्र की वाहन से कुचलकर मौत हो गई। छात्र का कुछ देर पहले ही कुछ युवकों से झगड़ा हुआ था, जिसकी शिकायत उसने बघरा पुलिस चौकी में भी दर्ज कराई थी। पीड़ित परिजनों ने युवकों पर वाहन के आगे धक्का देकर छात्र की हत्या करने का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। पानीपत-खटीमा राजमार्ग पर जाम लगाकर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की।
विज्ञापन

बघरा निवासी हर्षदीप सैनी (16) कस्बे के ही एसडीएस कॉन्वेंट स्कूल में कक्षा-11 का छात्र था। वह बघरा में ही बस स्टेंड स्थित कोचिंग सेंटर पर ट्यूशन पढ़ता था। रविवार शाम भी वह घर से ट्यूशन पढ़ने कोचिंग सेंटर आया था। वहां से आते समय उसका पाल समाज के छह युवकों से किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। इसकी शिकायत हर्षदीप ने बघरा पुलिस चौकी पर की। पुलिस ने सभी छह युवकों को चौकी पर ही बैठा लिया। थोड़ी देर बाद उनको चेतावनी देकर छोड़ दिया। पुलिस चौकी से घर जाते समय जैसे ही हर्षदीप सड़क पार करने लगा, तभी वाहन ने उसे कुचल दिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

छात्र की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। पीड़ित परिजन घटनास्थल पर पहुंच गए और जिन युवकों से हर्षदीप का झगड़ा हुआ था, उन्हीं पर जानबूझकर वाहन के आगे धक्का देकर हत्या करने का आरोप लगा दिया। गुस्साए परिजन व अन्य लोग पानीपत-खटीमा राजमार्ग पर जाम लगा दिया। पीड़ित परिजनों ने आरोपी युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उनकी गिरफ्तारी की मांग की। पुलिस ने दो आरोपियों को हिरासत में ले लिया, लेकिन परिजन सभी की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े रहे। देर रात सीओ फुगाना गिरिजा शंकर त्रिपाठी भी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और भीड़ को समझाने का प्रयास किया, लेकिन लोग देर रात तक राजमार्ग पर जाम लगाकर बीच सड़क पर बैठे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------
शव उठाने पर किया पथराव
तितावी।हर्षदीप की मौत होने के बाद करीब सौ मीटर दूर स्थित पुलिस चौकी से पुलिसकर्मी मौके पर पहुंच गए और छात्र के शव को कब्जे में लेने की प्रक्रिया शुरू कर दी। इस पर मौके पर मौजूद लोग भड़क उठे और शव को छीनने की कोशिश की। पुलिसकर्मियों ने शव को आनन-फानन में एक वाहन में रखवाकर वहां से निकाल दिया। इससे गुस्साए लोगों ने वाहन पर पथराव कर उसे रोकने का भी प्रयास किया।
---------
परिवार में हैं मां, भाई व दो बहनें
तितावी। बघरा निवासी हर्षदीप के पिता संदीप सैनी बस स्टेंड पर पान की दुकान करते हैं। हर्षदीप के घर में मां संजो, बड़ी बहन खुशी, छोटी बहन शालू व छोटा भाई जयदीप हैं। हर्षदीप की आकस्मिक मौत से पूरे परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।

----------
कोट...
- छात्र की सड़क हादसे में मौत हुई है, लेकिन परिजन कुछ युवकों उसे वाहन के सामने धक्का देने का आरोप लगा रहे हैं। दो आरोपियों को हिरासत में ले लिया गया है, जबकि अन्य की तलाश की जा रही है। जांच के बाद मामले में कार्रवाई की जाएगी। - गिरिजा शंकर त्रिपाठी, सीओ

तितावी क्षेत्र के बघरा में मृतक छात्र के गमजदा परिजन।

तितावी क्षेत्र के बघरा में मृतक छात्र के गमजदा परिजन।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

तितावी क्षेत्र के बघरा में हादसा के बाद  ग्रामीणो को समझाती पुलिस।

तितावी क्षेत्र के बघरा में हादसा के बाद ग्रामीणो को समझाती पुलिस।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

तितावी क्षेत्र के बघरा में हादसा के बाद बिलखते परिजन।

तितावी क्षेत्र के बघरा में हादसा के बाद बिलखते परिजन।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

तितावी क्षेत्र के बघरा में हादसा के बाद बिलखते परिजन।

तितावी क्षेत्र के बघरा में हादसा के बाद बिलखते परिजन।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed