फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Strike postponed after meeting with officers

अफसरों के साथ बैठक के बाद धरना स्थगित

Wed, 18 Mar 2020 12:36 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 18 Mar 2020 12:36 AM IST
विज्ञापन
Strike postponed after meeting with officers
कलक्ट्रेट में भारतीय किसान मजदूर संगठन के पदाधिकारियों से वार्ता करते एडीएम प्रशासन। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
मुजफ्फरनगर। भारतीय किसान संगठन के प्रतिनिधि मंडल की अफसरों के साथ हुई बैठक के बाद 18 मार्च के धरने की घोषणा वापिस ले ली गई है। चकबंदी और गन्ना भुगतान की समस्या पर प्रशासन ने निराकरण का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

चरथावल क्षेत्र के चार गांवों में चकबंदी में भ्रष्टाचार के विरोध में भारतीय किसान संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर पूरण सिंह ने 18 मार्च का धरने की घोषणा की थी। सोमवार को प्रशासन और किसान प्रतिनिधियों की एक बैठक हुई। इस बैठक में एडीएम प्रशासन और एसपी सिटी ने किसानों का आश्वासन दिया कि उनकी समस्याओं का निराकरण होगा। बैंठक में गन्ना भुगतान समय से करने, गांवों में चकबंदी ईमानदारी से कराने, बिजली विभाग के भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने, आवारा पशुओं की व्यवस्था करने की मांग रखी गई। प्रशासन ने सभी समस्याओं पर गंभीरता से विचार करने का आश्वासन दिया। कोरोना वायरस को देखते हुए और प्रशासन से बातचीत के बाद धरना स्थगित करने का निर्णय लिया गया। किसान प्रतिनिधिमंडल में जिलाध्यक्ष दीपक सोम मुख्य रूप से मौजूद रहे। एडीएम प्रशासन अमित सिंह और एसपी सिटी सतपाल अंतिल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed