{"_id":"5e711fa68ebc3ea4cb4236d6","slug":"stress-tension-in-two-sections-in-minor-dispute-muzaffarnagar-news-mrt4741067132","type":"story","status":"publish","title_hn":"मामूली विवाद में दो वर्गों में हुआ पथराव, तनाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मामूली विवाद में दो वर्गों में हुआ पथराव, तनाव
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर, तितावी। गांव जसोई में मामूली बात को लेकर अलग-अलग वर्ग के दो गुट आमने-सामने आ गए। दोनों ओर से पत्थरबाजी हुई। ने पुलिस कुछ युवकों को हिरासत में लिया है। तनाव को देखते हुए गांव में पुलिस तैनात कर दी गई है।
तितावी थाना क्षेत्र के गांव जसोई में मंगलवार शाम योगेश के घर में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। परिवार के लोग आपस में उलझ बैठे और गाली-गलौज करने लगे। इस पर सामने रह रहे दूसरे वर्ग के जान मोहम्मद ने उनकी गाली-गलौज का विरोध किया। आए दिन होने वाले झगड़े पर रोष जताया। जिस पर विवाद दोनों वर्गों के बीच शुरू हो गया। देखते ही देखते दोनों तरफ से लोग जमा हो गए और पथराव होने लगा। गनीमत रही कि झगड़े में कोई गंभीर रूप से घायल नहीं हुआ। पुलिस ने गांव मेंपहुंचकर भीड़ को तितर-बितर किया। पुलिस ने मौके से कुछ लोगों को हिरासत में लिया है। तनाव को देखते हुए गांव में पुलिस तैनात कर दी गई है।
तितावी थाना प्रभारी गुरुचरण सिंह ने बताया कि शराब पीकर झगड़ा करने की बात सामने आई है। अभी तक किसी पक्ष की तरफ से तहरीर नहीं आई है। तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल दोनों ओर से कुछ लोगों को पकड़ा है। गांव में अभी शांति है। पुलिस दोनों पक्षों के खिलाफ कार्रवाई करेगी।