फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Storm wreckage system

आंधी से बेपटरी हुई बिजली व्यवस्था  

Tue, 23 May 2017 12:25 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
ब्यूरो/अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Updated Tue, 23 May 2017 12:25 AM IST
विज्ञापन
Storm wreckage system
शामली में आई धूल भरी आंधी का नजारा। - फोटो : amar ujala
शामली जिले में रविवार को आई आंधी के कारण बिजली आपूर्ति चरमरा गई।  जिले में करीब 75 स्थानों पर 450 खंभे टूटे हैं। इससे विद्युत निगम को करीब 50 लाख रुपये का नुकसान पहुंचा है। कई इलाकों में सोमवार तक बिजली आपूर्ति सुचारु नहीं होने से हाहाकार मच गया। बिजली नहीं आने के कारण पेयजल संकट उत्पन्न होने से उपभोक्ताओं में आक्रोश व्याप्त हो गया। 
विज्ञापन


रविवार को सायंकाल चार बजे एकाएक धूल भरी आंधी के बाद बूंदाबांदी हुई थी। इसके साथ ही रात में भी तेज हवा चली, जिस कारण जिलेभर में बिजली आपूर्ति व्यवस्था बुरी तरह लड़खड़ा गई। कहीं पर पेड़ टूटकर बिजली लाइन पर गिरने की वजह से लाइन क्षतिग्रस्त हो गई, तो कहीं पर खंभे धराशाई हो गया। इसका असर यह हुआ कि रविवार रात से सोमवार की शाम तक बिजली आपूर्ति सुचारु नहीं हो सकी। इस परेशानी में शहरी क्षेत्र से ज्यादा ग्रामीण अंचल में उपभोक्ता परेशान रहे। क्योंकि विद्युत लाइन और खंभे टूटने की घटनाएं सर्वाधिक ग्रामीण अंचल में ही हुईं।
विज्ञापन



विद्युत निगम के अधिकारियों के मुताबिक रात में आई आंधी के कारण पूरे जिले की बिजली आपूर्ति व्यवस्था बाधित हो गई थी, लेकिन विद्युत कर्मियों की टीमें लगाकर विद्युत लाइनों में आए फाल्ट को तेजी से ठीक कराया गया। इसके बावजूद सोमवार शाम तक सिर्फ 65 प्रतिशत विद्युत आपूर्ति ही सुचारु हुई। करीब 35 प्रतिशत आपूर्ति सुचारु नहीं हो सकी।       
विज्ञापन
विज्ञापन


अधीक्षण अभियंता एके सिंह ने बताया कि आंधी के कारण विद्युत विभाग के करीब 450 खंभे टूट गए और विद्युत लाइनें भी क्षतिग्रस्त हुई। अनुमानित करीब 50 लाख रुपये का नुकसान आंधी की वजह से हुआ। विद्युत आपूर्ति सुचारु करने में रात से ही टीमें लगा दी गई थीं। शहरी क्षेत्र में शामली, कैराना, कांधला, थानाभवन, झिंझाना, गढ़ीपुख्ता और ऊन की बिजली आपूर्ति देर रात तक ही सुचारु कर ली गई। कई इलाकों में ज्यादा दिक्कत रही, जिसे ठीक कराया जा रहा है।       


आज फिर लगेगा बिजली का झटका:-       
शामली। आंधी के बाद अब निर्माण कार्य के चलते बिजली कटौती झेलने को तैयार हो जाइए। क्योंकि कंडेला बिजलीघर पर क्षमता वृद्धि के लिए निर्माण कार्य चल रहा है। अधिशासी अभियंता विजयपाल ने बताया कि कंडेला बिजलीघर की क्षमता वृद्धि कार्य के चलते मंगलवार सुबह नौ बजे से 24 घंटे के लिए शटडाउन लिया जाएगा, जिसके चलते बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed