फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Storage of 15 lakh pieces of jaggery in the cold storages of the district

जिले के शीतगृहों में 15 लाख दस हजार 260 गुड़ के कट्टों का भंडारण

Fri, 17 Jun 2022 11:15 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jun 2022 11:15 PM IST
विज्ञापन
Storage of 15 lakh pieces of jaggery in the cold storages of the district
मुजफ्फरनगर। एशिया की सबसे बड़ी गुड़ मंडी के शीत गृहों में इस समय गुड़ का भंडारण 15,10,260 गुड़ के कट्टे हैं। इस बार गत वर्ष से 75,211 गुड़ के कट्टे अधिक हैं। बरसात के चार महीनों में शीत गृहों से ही पूरे देश में गुड़ की सप्लाई होती है।
विज्ञापन

देश भर में मुजफ्फरनगर की पहचान गुड़ से हैं। पूरे देश में यहां सबसे ज्यादा गुड़ का उत्पादन होता है। जिले में तीन हजार से अधिक कोल्हू गुड़ बनाते हैं। प्रदेश सरकार ने एक जनपद एक उत्पाद में भी यहां गुड़ को ही शामिल किया है। गुड़ का उत्पादन यहां अक्तूबर माह से लेकर लगभग 15 मई तक होता है। जनवरी से अप्रैल तक गुड़ का भंडारण होता है। जिले में सात शीतगृह है जिनमें गुड़ भंडारित होता है। जून से लेकर सितंबर तक गुड़ की सप्लाई पूरे देश में शीतगृहों से ही होती है।
विज्ञापन

बीती छह जुलाई को यहां 15,31,385 गुड़ के कट्टो का भंडारण था। एक सप्ताह में 21,125 गुड़ के कट्टों की बिक्री हुई। इस समय यहां 15,10,260 गुड़ के कट्टों का भंडारण है। गत वर्ष इस समय 14,34,989 गुड़ के कट्टों का भंडारण था। इस वर्ष 75,271 गुड़ के कट्टे अधिक भंडारित है। गुड़ का भंडारण करने वाले व्यापारी अभी तक तो ज्यादा मुनाफे में नहीं है। लगभग 3150 रुपये क्विंटल गुड़ का भाव चल रहा है। व्यापारियों को इंतजार है कि गुड़ के दाम बढे़ंगे तो उन्हें मुनाफा होगा। गुड़ एसोसिएशन के मंत्री श्याम सिंह सैनी का कहना है कि गत वर्ष गुड़ के दाम चीनी से काफी ऊपर चले गए थे। इस बार अभी तक चीनी के दाम ऊपर चल रहे हैं। दाम बढे़ तो व्यापारियों को मुनाफा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed