फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Stoppage in Khalapar, garbage vehicle stuck in Ramapuram

Muzaffarnagar News: खालापार में रोक, रामपुरम में फंसे कूड़ा वाहन

Mon, 01 Jul 2024 03:01 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jul 2024 03:01 AM IST
विज्ञापन
Stoppage in Khalapar, garbage vehicle stuck in Ramapuram
मुजफ्फरनगर। नगरपालिका परिषद् के वाहन से खालापार में हादसे में युवक की मौत हो जाने के कारण पालिका ईओ ने खालापार से बड़े कूड़ा वाहनों के आवागमन पर रोक लगाने के आदेश जारी किए हैं। इसके बाद कूड़ा वाहनों को प्लांट तक ले जाना दूभर हो गया है क्योंकि नए मार्ग रामपुरम में रास्ता नहीं होने से दो वाहन फंस गए।
विज्ञापन

शनिवार को हादसे में युवक की मौत के बाद लोगों की मांग पर ईओ डॉ. प्रज्ञा सिंह ने आदेश दिए थे कि कूड़ा वाहनों को खालापार के रास्ते प्लांट तक नहीं ले जाया जाएगा। बड़े कूड़ा वाहनों को प्लांट तक ले जाने के लिए रामपुरम गेट वाला मार्ग नए रूट के रूप में अपनाने पर अमल करने के आदेश दिए थे। पालिका के साथ काम कर रही एमआईटूसी कंपनी के सेकेंड्री प्वाइंट इंचार्ज कुलदीप सिंह ने बताया कि रविवार को ईओ के आदेश पर बड़े वाहनों को रामपुरम गेट वाले मार्ग से प्लांट पर ले जाने का काम किया गया। दो वाहन वहां से भेजे गए, लेकिन दोनों ही वाहन रास्ता नहीं होने के कारण फंस गए।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि मार्ग पर लोगों ने हाइट और साइड बैरियर लगाए हुए हैं। इस कारण बड़ा वाहन वहां से नहीं निकल सकता। आगे प्लांट वाले रास्ते से जुड़ने के लिए इस मार्ग पर तीव्र मोड़ होने के कारण भी बड़ा वाहन नहीं जा सकता। इसी कारण दोनों वाहनों को घंटों की मशक्कत के बाद वहां से निकाला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान साइड बैरियर का लोहे का गाटर लगने के कारण एक डंपर का टायर भी फट जाने से कंपनी को नुकसान उठाना पड़ा। उन्होंने बताया कि ईओ के निर्देशानुसार सूजडू चुंगी वाला मार्ग भी इसके प्रयोग के लिए देखा जा रहा है। यदि रास्ता सही होगा तो वहां से आवागमन किया जाएगा, लेकिन फिलहाल खालापार से ही कुछ बड़े वाहनों को प्लांट तक भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed