{"_id":"64357b484a6ef41c8707d2e2","slug":"stone-pelting-on-two-sides-in-front-of-the-revenue-team-muzaffarnagar-news-c-14-1-187255-2023-04-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: राजस्व टीम के सामने दो पक्षों में पथराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: राजस्व टीम के सामने दो पक्षों में पथराव
विज्ञापन
गांव विलायत नगर में कुएं की जमीन के विवाद की जांच करने पहुंचे थे कानूनगो और लेखपाल
दोनों पक्षों के महिलाओं सहित 12 घायल, पुलिस ने लाठियां फटकार कर भीड़ को दौड़ाया
संवाद न्यूज एजेंसी
भोपा (मुजफ्फरनगर)। गांव विलायत नगर में कुएं की जमीन के विवाद को लेकर मंगलवार को लेखपाल, कानूनगो के सामने ही दो पक्ष आपस में भिड़ गए। दोनों पक्षों में जमकर संघर्ष हुआ। दोनों पक्षों के एक दर्जन लोग घायल हो गए। पुलिस ने आधा दर्जन लोगों को हिरासत में लिया हैं।
गांव विलायत नगर (नया गांव ) निवासी निशू , संतराम, रोहित आदि लोगों ने डीएम, तहसील दिवस, थाना दिवस में प्रार्थना पत्र देकर गांव के ही केहर सिंह आदि पर सरकारी कुएं की भूमि पर कब्जा करने का आरोप लगाते हुए शिकायत की थी। मंगलवार को कानूनगो ललित मोहन और लेखपाल अंकित कुमार गांव में पहुंचकर जानकारी करने लगे। इसी दौरान दोनों पक्षों के लोगों में बहस छिड़ गई और उनमें संघर्ष हो गया। दोनों पक्षों ने पथराव किया। यह जानकारी राजस्व निरीक्षक ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने पहुंच कर लाठी फटकार कर भीड़ को दौड़ाया।
कुएं पर अतिक्रमण की शिकायत करने वाले नीशू पक्ष की और से नीशू, रीनू, रोहित, मालती, किरणो, राजकुमारी, बालकिशन, ओमकारी, जगत सिंह, जबकि दूसरे पक्ष केहर सिंह पक्ष से सचिन, पिंकी, केहर सिंह आदि घायल हुए। सभी को भोपा सीएचसी पर भर्ती कराया। नीशू सहित तीन लोगों को जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया।
विज्ञापन
शाम तक दोनों पक्षों के दर्जनों लोग थाने पर मौजूद थे और एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगा रहे थे। थाना प्रभारी निरीक्षक सुशील कुमार सैनी का कहना है कि अभी तहरीर नहीं आई हैं। उधर, काननूगो ललित मोहन व लेखपाल अंकित कुमार का कहना हैं कि वे अधिकारियों के आदेश पर जांच पड़ताल करने गए थे। जांच के दौरान दोनों पक्ष आपस में भिड़ गए। उच्च अधिकारियों को अवगत करा दिया गया है।