{"_id":"5f80aad58ebc3e9bcb6f1535","slug":"stay-united-about-panchayat-elections-pathak-muzaffarnagar-news-mrt5053480153","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंचायत चुनाव को लेकर एकजुट रहे: पाठक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंचायत चुनाव को लेकर एकजुट रहे: पाठक
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। प्रदेश में होने वाले ग्राम पंचायत के त्रिस्तरीय चुनाव को लेकर भाजपा तैयारी में जुट गई है। इसी कड़ी में मेरठ रोड स्थित एक होटल में मंडलीय सम्मेलन में मुख्य अतिथि प्रदेश के विधि एवं न्याय मंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि पार्टी के सभी नेता एकजुट होकर इस चुनाव में जीत दिलाने का काम करें। कृषि कानून को लेकर फैलाए जा रहे भ्रम को जनता के बीच जाकर दूर करें।
कानून मंत्री ने कहा कि विधानसभा चुनाव से पहले यह चुनाव पार्टी के लिए अहम है। गांव और गरीब के लिए चलाई जा रही सरकारी योजनाओं की जानकारी आम जनता को दें। चुनाव पूरी तैयारी के साथ लड़ना है। कृषि कानून को लेकर विपक्ष जो भ्रम फैला रहा है, उसे दूर करें। किसानों को बताएं कि यह कानून उनके लाभ के लिए है। कोई ताकत उनकी जमीन छीन नहीं सकती।
क्षेत्रीय अध्यक्ष मोहित बेनीवाल ने भी अभी से पंचायत चुनाव की तैयारी में जुटने की बात कही। केंद्रीय पशुधन राज्यमंत्री डा. संजीव बालियान, प्रदेश के राज्यमंत्री कपिलदेव अग्रवाल, प्रदेश मंत्री संजय राय, एमएलसी विजय बहादुर पाठक ने सरकार की नीतियों और जनहित में हो रहे कार्यों के बारे में जानकारी दी। जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला, जिला कोषाध्यक्ष रमेश खुराना, पिछड़ा वर्ग आयोग सदस्य जगदीश पांचाल, ग्राम प्रधान संगठन के अध्यक्ष भगवान शर्मा, श्रीमोहन तायल, वैभव त्यागी, शरद शर्मा, जिला मीडिया प्रभारी अचिंत मित्तल, प्रवीण शर्मा, सुधीर खटीक, जिला पंचायत अध्यक्ष आंचल तोमर, वीरपाल निर्वाल, महिला जिलाध्यक्ष अंजली चौधरी, बॉबी ठाकुर, सुनीता मलिक, मिथलेश राजपूत, विमल चौधरी, सुनीता शर्मा, संजय गर्ग, राजीव गर्ग, सुषमा पुंडीर, देवव्रत त्यागी, यशपाल पंवार, राहुल वर्मा, नितिन मलिक, श्रीकांत त्यागी सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।