फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Stay healthy then forget the taste

निरोग रहना है तो स्वाद को भूल जाओ

Wed, 23 Dec 2020 12:11 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 23 Dec 2020 12:11 AM IST
विज्ञापन
Stay healthy then forget the taste
मंगलवार को मुजफ्फरनगर जिले के शुकतीर्थ में श्रीराम कथा सुनाते कथावाचक मोरारी बापू। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
निरोग रहना है तो स्वाद को भूल जाओ
विज्ञापन

मोरना (मुजफ्फरनगर)। श्रीराम कथा में कथा मर्मज्ञ मोरारी बापू ने अमृत वर्षा करते हुए कहा कि निरोग रहना है तो स्वाद को भूल जाओ। जो कड़वा अन्न और वचनों को शांत मन से ग्रहण करेगा वो ही निरोगी रहेगा। अभिमान से गुणों का, शराब पीने से कुल का विनाश होता है। साधु जन को स्वाद नहीं भाता, वह तो हरिनाम को रस चखकर ही प्रभु भक्ति में लीन हो जाता है। श्रीराम कथा का श्रवण करो, सांसारिक व्यसन स्वयं दूर हो जाएंगे।

शुकतीर्थ में पतित पावनी मां गंगा के तट पर चल रही कथा में मोरारी बापू ने कहा कि भक्ति के प्रेम को अनपढ़ भी समझता है। भगवान से मांगने की इच्छा रखो। जब तक आप बिके नहीं, तब तक आप मूल्यवान हैं। मोरारी बापू ने कहा कि मुझे किसी ने खरीदा नहीं मैं तो स्वयं हरि के चरणों में बिक चुका हूं। धर्म की स्थापना के लिए श्रीराम भगवान महापुरुष प्रकट होते हैं। फकीरों से मांगो तो आशीर्वचन में बहुत कुछ मिलेगा। अभिमान की जंग में हार होती है। आत्मनिर्भरता विश्वास पैदा करती है। कुछ लोग स्याने होते हैं, जो हर परिस्थिति को परिपूर्ण करें , उसे स्याना कहते हैं। अति स्याना वह होता है, जो सामने वाले का भी शुभ सोचे। आंतरिक संपदा वाला मानव ही मूल्यवान होता है। प्रभु हमें ऐसी माला पहनाए हार की जो हमें जीत लगे। सूपुर्णखा ने रावण को हरि से न उलझने के लिए समझाया था, लेकिन जब मती मारी जाती है तो कुल का विनाश होना तय है। विनम्रता न हो तो गुण नष्ट हो जाते हैं। उन्होंने कहा कि चिंता करने वाले को कम निंद्रा आती है, जो प्रभु की भक्ति करते है वह दुखों से दूर रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed