फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Stay away from bad deeds: Kamal Ji Maharaj

बुरे कर्मों से दूर रहे : कमल जी महाराज

Sun, 02 Apr 2023 05:53 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 02 Apr 2023 05:53 PM IST
विज्ञापन
Stay away from bad deeds: Kamal Ji Maharaj
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बुढ़ाना। जैन स्थानक में महासाध्वी कमल जी महाराज ने श्रद्धालुओं को धर्म से जुड़ने का आह्वान किया। कहा कि धर्म से जुड़कर ही मनुष्य को सुखी जीवन और मोक्ष का मार्ग मिलता है। बुरे कर्मों से दूर रहने की शिक्षा दी।
जैन गुरु सुदर्शन लाल जी महाराज की 100वीं जयंती पर जैन स्थानक में कार्यक्रम का आयोजन हुआ। साध्वी कमल जी महाराज ने श्रद्धालुओं को गुरुओं की वाणी के बारे में बताया। कहा कि धर्म से ही धार्मिक प्रवृत्ति, सरल स्वभाव व गुणवान व्यक्ति बनता है। धार्मिक मनुष्य ही लोभ, मोह माया, हिंसा व बुरे कर्मों से दूर होगा।
विज्ञापन

जैन साध्वी ने जीवन में मोबाइल के अधिक प्रयोग को गलत बताया। बेटियों को मोबाइल से दूर रहने का आह्वान किया। पानी की बर्बादी रोकने का भी आह्वान किया। जैन साध्वी ने कहा कि जल ही जीवन है। अपने बच्चों के भविष्य के लिए हमें इसे बचाकर रखना है। प्रवचन के बाद सभी को प्रसाद का वितरण किया गया। इस मौके पर जयप्रकाश जैन, सुभाष जैन, उत्तम जैन, अर्चित, मोहित, नितिन जैन व राहुल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed