{"_id":"6927605c549b8e1c940f1561","slug":"stay-away-from-apk-linksdont-share-otp-muzaffarnagar-news-c-29-1-mng1001-159490-2025-11-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: एपीके लिंक से बनाओ दूरी...ओटीपी मत बताना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: एपीके लिंक से बनाओ दूरी...ओटीपी मत बताना
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से आयोजित पुलिस की पाठशाला में एएसपी सिद्धार्थ के. मिश्रा ने कहा कि यदि कोई आपको कॉल कर ओटीपी के बारे में जानकारी मांगे तो इन्कार कर देना क्योंकि न तो बैंक और न ही पुलिस, किसी ओटीपी के बारे में जानकारी मांगती है। साइबर अपराधी इस तरह ठगी करते हैं।
वसुंधरा कॉलोनी में एमजी वर्ल्ड विजन पब्लिक स्कूल में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। एएसपी आइपीएस सिद्धार्थ के मिश्रा मुख्य अतिथि रहे। उन्होंने स्कूल के छात्रों से कहा कि बच्चों, साइबर अपराध तेजी से बढ़ रहा है। साइबर अपराधी रोजाना ठगी के नए नए तरीके खोजते है। वह किसी से कहते हैं कि वह आपके पिता के दोस्त बोल रहे हैं। आपके मोबाइल पर एक ओटीपी आया है। उसके नंबर के बारे में बता दो। तो कभी कहते हैं कि आपके खिलाफ हमने डिजिटल एफआइआर दर्ज की है। आपको पुलिस पकड़ लेगी अगर आपको बचना है तो उनके बताए खाता नंबर में रुपये जमा करा दो। बच्चों, कभी भी किसी भी हालत में डरना मत। कोई डराता है तो अपने परिजनों, पुलिस व शिक्षकों को बताए। अपने सोशल एकाउंट का पासवर्ड ऐसा रखे, जिसके बारे में कोई सोच न सके।
थाना साइबर प्रभारी सुल्तान सिंह, उप निरीक्षक जय कुमार शर्मा ने भी छात्र-छात्राओं को साइबर अपराध से बचने के तरीकों की जानकारी दी। छात्रा आरवी चौहान, पारखी राठी, अन्नया गर्ग, विज्ञा जैन, अन्नया बालियान, अर्णव जैन, शुभ तोमर, आभा, युविका चौधरी व गौरांग ने प्रश्न पूछे। इस दौरान प्रधानाचार्या डाॅ. मृणालिनी अनंत व शिक्षिका मोनिका अग्रवाल, आरती पोसवाल, गरिमा धीमान आदि रहे।