{"_id":"63dd036c4d666a3ece712e68","slug":"statue-of-saint-installed-on-government-land-without-permission-muzaffarnagar-news-c-14-1-103781-2023-02-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: अनुमति के बिना सरकारी भूमि पर लगाई संत की मूर्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: अनुमति के बिना सरकारी भूमि पर लगाई संत की मूर्ति
विज्ञापन
- गाव नगला महा सिंह का मामला, पुलिस ने हटवाई मूर्ति
- पुलिस ने दस को हिरासत में लेकर किया चालान
संवाद न्यूज एजेंसी
खतौली (मुजफ्फरनगर)। गांव नगला महा सिंह में बृहस्पतिवार की रात बिना अनुमति के कुछ युवकों ने सरकारी भूमि पर संत रविदास की मूर्ति लगा दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर मूर्ति को हटवाया। साथ ही मूर्ति लगवाने वाले दस युवकों को हिरासत में लेकर उनका चालान कर दिया।
बृहस्पतिवार की रात पुलिस को सूचना मिली की गांव नगली महासिंह में कुछ युवकों ने माहौल खराब करने की नियत से ग्राम पंचायत की भूमि पर संत रविदास की मूर्ति लगा दी है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मूर्ति को वहां से हटाया। पुलिस ने मूर्ति लगाने वाले दस युवकों को चिह्नित करते हुए उन्हें हिरासत में ले लिया। हिरासत में लिए गए अर्जुन, सन्नी, प्रभात, सुशील, आर्यन, राजन, अंकित, मुकेश, निकिल, मोहित का माहौल खराब करने के आरोप में चालान कर दिया।
इंस्पेक्टर संजीव कुमार ने बताया कि बिना अनुमति रात में मूर्ति लगाई गई थी। मूर्ति को थाने में लाकर सुरक्षित रख दिया गया है। माहौल बिगाड़ने का प्रयास करने वाले सभी युवकों का चालान किया गया है।