{"_id":"616480a48ebc3e05ad22d80c","slug":"state-s-election-co-in-charge-plucked-the-minds-of-workers-muzaffarnagar-news-mrt560257221","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रदेश के चुनाव सह प्रभारी ने टटोला कार्यकर्ताओ का मन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रदेश के चुनाव सह प्रभारी ने टटोला कार्यकर्ताओ का मन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर। गांधीनगर स्थित भाजपा कार्यालय पर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश चुनाव सह-प्रभारी व करनाल से सांसद संजय भाटिया ने आठ चरणों में अलग-अलग पहलुओं पर भाजपा पदाधिकारियों के साथ बैठक कर कार्यकर्ताओं का मन टटोला।
गांधीनगर स्थित भाजपा कार्यालय के सभागार में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर व सामूहिक वंदेमातरम गान के साथ किया गया। प्रदेश चुनाव सह-प्रभारी संजय भाटिया ने प्रथम चरण में जिला पदाधिकारी, मोर्चा के जिलाध्यक्ष व महामंत्री के साथ बैठक की। द्वितीय चरण में जिला व विधानसभा संचालन समिति, तृतीय चरण में समन्वय समिति (कोर कमेटी) और चतुर्थ चरण में पूर्व व वरिष्ठ पदाधिकारियों के साथ बैठक की गई। पंचम चरण में नगर निगम, नगर पालिका, नगर पंचायत में निर्वाचित एवं नामित सभासदों व जिले के स्थानीय निकाय प्रकोष्ठ, जिला संयोजक व सह संयोजक के साथ बैठक की। छठे चरण में सहकारिता विभाग में जिले के निर्वाचित, नामित कार्यकर्ता एवं सहकारिता प्रकोष्ठ जिला संयोजक व सह संयोजक की बैठक ली। सप्तम चरण में निगम, बोर्ड में नामित कार्यकर्ता एवं सरकारी वकील की बैठक ली गई। अष्टम चरण में जिला पंचायत सदस्य एवं ब्लॉक प्रमुख की बैठक ली गई।
इस दौरान सांसद संजय भाटिया ने मिशन-2022 की सफलता के लिए योगी सरकार के सुशासन और भ्रष्टाचार मुक्त कार्यकाल की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ता सरकार की उपलब्धियों को सेक्टर व बूथ स्तर पर घर-घर तक पहुंचाकर पूर्ण बहुमत से भाजपा की सरकार बनाने में जुट जाएं। मुख्य रूप से राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार कपिल देव अग्रवाल, विधायक उमेश मलिक, प्रमोद ऊंटवाल, विक्रम सैनी, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ वीरपाल निर्वाल, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष कविता सैनी, अमित गगनेजा, संजीव वालिया, तेजपाल वर्मा, प्रमोद सिंह अटटा, अजीत चौधरी, जगदीश पांचाल, सुखदर्शन बेदी, सुभाषचंद शर्मा, सुधीर सैनी, प्रदीप सैनी, डॉ पुरुषोत्तम, रमेश खुराना, विजय सैनी, सुषमा पुंडीर, राकेश आडवाणी, बिजेंद्र पाल, संजय गर्ग, अमित चौधरी, राजीव सिंह गुर्जर और वैभव त्यागी आदि मौजूद रहे।