{"_id":"60bfbe6a8ebc3ef43b7053ec","slug":"state-president-of-bjp-swatantradev-singh-reached-muzaffarnagar-muzaffarnagar-news-mrt541871325","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुख की घड़ी में भाजपा आपके साथ: स्वतंत्रदेव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुख की घड़ी में भाजपा आपके साथ: स्वतंत्रदेव
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह कोरोना महामारी में जान गंवा देने वाले भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं के घर पहुंचकर उनके परिजनों को सांत्वना दी। उन्होंने कहा कि दुख की घड़ी में भाजपा परिवार पूरी तरह उनके साथ है। कोरोना महामारी की इस दूसरी लहर में अपनों को खोने के गम में लोग डूबे हुए हैं। इस महामारी ने परिवारों को जिंदगीभर का दुख देने का काम किया है। ऐसे में साथ खड़े होने का एक दिलासा इन टूटते परिवारों की हिम्मत बढ़ाने वाला साबित हो सकता है। इसी सोच के साथ भाजपा ने अपनों के बीच जाकर शोक संवेदना के साथ उन परिवारों का हौसला बढ़ाने का काम किया है।
मंगलवार को भाजपा प्रदेशाध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह सबसे पहले एटूजेड कॉलोनी स्थित केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. संजीव बालियान के आवास पर पहुंचे। उन्होंने कोरोना महामारी के कारण केंद्रीय राज्यमंत्री संजीव बालियान के दोनों भाइयों जितेंद्र बालियान और राहुल बालियान के निधन पर शोक संवेदना प्रकट की। पश्चिम के क्षेत्रीय अध्यक्ष मोहित बेनीवाल, जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला, राज्यमंत्री कपिलदेव अग्रवाल, बुढ़ाना विधायक उमेश मलिक, पुरकाजी विधायक प्रमोद ऊटवाल, खतौली विधायक विक्रम सैनी, जिला पंचायत अध्यक्ष पद के प्रत्याशी डॉ वीरपाल निर्वाल, शामली विधायक तेजेंद्र निर्वाल, नितिन मलिक, पिछड़ा वर्ग आयोग सदस्य जगदीश पांचाल, पूर्व प्रमुख अमित राठी, रमेश खुराना, सुषमा पुंडीर, अचिंत मित्तल, वैभव त्यागी, पुरुषोत्तम, हरीश अहलावत आदि मौजूद रहे।
इसके बाद स्वतंत्रदेव सिंह का काफिला यहां से गांव सोरम के लिए रवाना हुआ। सामाजिक इतिहास के लिए पहचान रखने वाले शाहपुर क्षेत्र के गांव सोरम में सम्राट बालियान के आवास पर पहुंचे। प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने उनके परिजनों से भेंट की। स्वतंत्र देव सिंह के साथ अन्य नेताओं ने सम्राट बालियान के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनको श्रद्धांजलि दी। सम्राट बालियान की मां, बच्चों, धर्मपत्नी व बहन से मुलाकात कर उन्हें हर तरह से सहयोग देने का आश्वासन दिया। सोरम में ही पार्टी के कार्यकर्ता कपिल कुमार के आवास पर जाकर भी शोक प्रकट किया। भोपा रोड स्थित गांधीनगर निवासी भाजयुमो के पूर्व जिलाध्यक्ष नीतिश मलिक के आवास पर पहुंचे। यहां से वे मोहल्ला ब्रह्मपुरी में जिला मंत्री प्रवीण शर्मा के आवास पर पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त की है।