{"_id":"63d1317eb615501c0274649d","slug":"state-and-central-government-working-in-public-interest-aggarwal-muzaffarnagar-news-c-14-1-93427-2023-01-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"जनहित में काम कर रही प्रदेश और केंद्र सरकार : अग्रवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जनहित में काम कर रही प्रदेश और केंद्र सरकार : अग्रवाल
विज्ञापन
- उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस पर कार्यक्रम आयोजित, योजनाओं के पात्रों को बांटे गए प्रमाण पत्र
- उत्कृष्ट कार्य करने वालों को प्रशस्ति पत्र देकर किया गया सम्मानित
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। नुमाइश ग्राउंड में उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस पर भव्य आयोजन किया गया। केंद्र एवं प्रदेश सरकार की योजनाओं के पात्रों को प्रमाण पत्र दिए गए। जिले में उत्कृष्ट कार्य करने वालों को सम्मानित किया गया। राज्य मंत्री कपिलदेव अग्रवाल ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार समाज और राष्ट्र उत्थान में लगी है। समाज के कमजोर लोगों को आर्थिक और सामाजिक रुप से मजबूत किया जा रहा है।
कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल एवं डीएम अरविंद मल्लप्पा बंगारी ने दीप जलाकर किया। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन से संबंध स्वयं सहायता समूह की लगभग 600 से अधिक महिलाओं ने प्रतिभाग किया। सरकारी विभागों के प्रदर्शनी स्टाल का अवलोकन राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने किया। स्थापना दिवस की मुख्य थीम निवेश एवं रोजगार के संदर्भ में आयोजित किया गया। इसमें जनपद के उत्कृष्ट निवेशकर्ता उद्यमियों का सम्मान शॉल ओढ़ाकर और प्रतीक चिह्न देकर किया गया। वैभव गोयल, एफसी मोघा, नीरज केडिया, सुशील अग्रवाल, गौरव गोयल, मनीष भाटिया एवं कार्तिक स्वरूप द्वारा जनपद में निवेश के लिए 629 करोड़ की धनराशि के प्रस्ताव दिए गए है।
राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन योजनान्तर्गत 200 बीसी सखियों को साड़ी वितरण किया गया। 509 स्वयं सहायता समूहों को एक लाख दस हजार के हिसाब से पांच करोड़ 59 लाख नौ हजार रुपये सामुदायिक निवेश फंड की धनराशि सीधे समूहों के बैंक खाते में डिजिटल ट्रांसफर किए गए। प्रधानमंत्री आवास योजनान्तर्गत आवास के 50 लाभार्थियों को 20 लाख रुपये सीधे लाभार्थियों के बैंक खाते में डिजिटल ट्रांसफर किए गए। उत्कृष्ट कार्य को तीन आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को भी सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
स्थापना दिवस पर तुषार शर्मा को अखबार से सुन्दर कलाकृति बनाने पर सम्मानित किया गया। राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर सभी अधिकारी, कर्मचारियों एवं छात्र-छात्राओं और नागरिकों को बीडीओ नेहा शर्मा ने शपथ दिलाई। इस दौरान जिला अध्यक्ष विजय शुक्ला, आईआईए के अध्यक्ष विपुल भटनागर, एडीएम वित्त अरविन्द कुमार मिश्र, पीडी, उपायुक्त उद्योग परमहंस मौर्य, जयराज आदि उपस्थित रहे।