{"_id":"58864ef84f1c1bc37ecf46bd","slug":"ssp-instructions","type":"story","status":"publish","title_hn":"आचार संहिता उल्लंघन बर्दाश्त नहीं, एसएसपी ने दिए निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आचार संहिता उल्लंघन बर्दाश्त नहीं, एसएसपी ने दिए निर्देश
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
Updated Tue, 24 Jan 2017 12:14 AM IST
विज्ञापन
कचहरी में तैनात पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आचार संहिता का उल्लंघन करने पर एसएसपी बबलू कुमार ने जनपद के थाना प्रभारियों को रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश दिए हैं। वहीं, तीन दिन पूर्व नामांकन के दौरान संहिता का उल्लंघन करने पर उमेश मलिक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर दी है। विधानसभा चुनाव के चलते सोमवार को कचहरी में नामांकन करने के लिए प्रत्याशियों की काफी भीड़ रही।
सभी पार्टियों से आए 32 प्रत्याशियों ने सोमवार को कचहरी में नामांकन किया। इस दौरान सभी प्रत्याशी समर्थकों के साथ नजर आए। साथ आए लोग झंडों के साथ नारेबाजी करते चल रहे थे। जिसके चलते शहर में जगह-जगह लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। मामले का पता चलने पर एसएसपी ने एसपी सिटी से कार्रवाई करने को कहा।
एसपी सिटी राजेश कुमार सिंह ने सभी थाना प्रभारियों से आचार संहिता का उल्लंघन करने वाले प्रत्याशियों के खिलाफ थानों में रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश दिए। उधर, सिविल लाइन पुलिस ने बुढ़ाना सीट से भाजपा प्रत्याशी उमेश मलिक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
सिटी मजिस्ट्रेट की ओर से दर्ज रिपोर्ट में उमेश मलिक और 100-150 अज्ञात पर डंडा, झंडा लेकर चलने और लाउडस्पीकर बजाने पर धारा 144 का उल्लंघन करने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज की गई है। इससे पूर्व भी पुलिस शहर कोतवाली में भाजपा प्रत्याशी कपिलदेव अग्रवाल के खिलाफ भी रिपोर्ट दर्ज कर चुकी है। एसएसपी का कहना है कि आचार संहिता का उल्लंघन बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, ऐसा करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
भाजपा जिलाध्यक्ष समेत चार पर मुकदमा दर्ज
खतौली में भाजपा जिलाध्यक्ष रुपेंद्र सैनी समेत चार लोगों पर पुलिस ने आचार संहिता का उल्लंघन करने का मुकदमा दर्ज किया है। इन पर बिना परमीशन और पोलिंग बूथ के पास बैठक आयोजित करने का आरोप है।
इंस्पेक्टर केपी सिंह ने बताया कि भाजपा नेताओं ने रविवार को बिना परमीशन लिए और पोलिंग बूथ से सौ मीटर की दूरी पर इंदिरा मूर्ति पर इंडियन ओवरसीज बैंक के बराबर में मोहल्ला कांशीराम में अरुण कर्णवाल के मकान में बैठक आयोजित की थी। इन लोगों ने आदर्श आचार संहिता का खुला उल्लंघन किया है।
आचार संहिता का उल्लंघन करने के मामले में भाजपा जिलाध्यक्ष रुपेंद्र सैनी, नगराध्यक्ष प्रशांत देशवाल, व्यापार मंडल अध्यक्ष अंकुर सिंघल और मकान मालिक अरुण कर्णवाल के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। चेतावनी दी कि आचार संहिता का उल्लंघन करने वाले प्रत्याशी, पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। ऐसे लोगों के विरुद्ध तुरंत मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।