फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   SSO was murdered for becoming a hindrance in love relations, wife and lover arrested

प्रेम संबंधों में बाधक बनने पर हुई थी एसएसओ की हत्या, पत्नी व प्रेमी गिरफ्तार

Sun, 19 Jun 2022 01:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jun 2022 01:15 AM IST
विज्ञापन
SSO was murdered for becoming a hindrance in love relations, wife and lover arrested
मुजफ्फरनगर ::::::::: शाहपुर पुलिस की हिरासत में एसएसओ उपेंद्र के हत्यारोपी महिला और उसका प्रेमी। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
- गांव में किसान के नौकर से पत्नी का था प्रेम संबंध
विज्ञापन

- ड्यूटी पर पहुंचने के बाद प्रेमी ने कर डाली हत्या
संवाद न्यूज एजेंसी
शाहपुर (मुजफ्फरनगर)। गांव सोरम में बिजलीघर पर तैनात एसएसओ उपेंद्र की हत्या पत्नी और उसके प्रेमी के प्रेम संबंधों में बाधक बनने पर की गई थी। योजना बनाकर पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर हत्या की थी। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त आलाकत्ल बरामद किया है।
एसपी देहात अतुल श्रीवास्तव ने गांव सोरम निवासी बिजलीघर पर तैनात एसएसओ उपेंद्र उर्फ कल्लू हत्याकांड का खुलासा कर बताया कि उपेंद्र उर्फ कल्लू की हत्या 10/ 11 जून की रात में अज्ञात बदमाशों ने धारदार हथियारों से गला रेतकर कर दी थी । घटना के संबंध में मृतक के भाई रविंद्र ने थाने पर अज्ञात में मुकदमा कायम कराया था। एसपी देहात ने बताया कि हत्याकांड के खुलासे के लिए कई लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई।
विज्ञापन

पूछताछ में सामने आया कि बुलंदशहर जनपद के थाना डिबाई के गांव करनवास निवासी सचिन गांव में ही एक किसान के यहां नौकरी करता है। उसका मृतक की पत्नी शिवानी से प्रेम संबंध है। उपेंद्र उर्फ कल्लू उनका विरोध करता था। आरोपी सचिन व मृतक की पत्नी ने अपने प्रेम संबंधों में बाधा बने उपेंद्र उर्फ कल्लू को रास्ते से हटाने की योजना बनाई। 10 जून की रात जब मृतक खाना लेकर अपनी ड्यूटी पर पहुंचा तो आरोपी सचिन ने उस पर धारदार हथियार से वार कर उसकी हत्या कर दी और हत्या में प्रयुक्त ईख काटने वाले दांव को गन्ने के खेत में छिपा दिया । पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त आला कत्ल दांव बरामद किया है। पुलिस ने मृतक की पत्नी व उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर उनका चालान कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed