फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Sports stars shine in Divisional Olympics

Muzaffarnagar News: मंडलीय ओलंपिक में चमके खेलों के सितारे

Sun, 08 Oct 2023 07:19 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 08 Oct 2023 07:19 PM IST
विज्ञापन
Sports stars shine in Divisional Olympics
फोटो समाचार
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

मुजफ्फरनगर। चौधरी चरण सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित मंडलीय मिनी ओलंपिक में खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया। खो-खो, थ्रो-बॉल, वॉलीबॉल, कबड्डी, योगासन और नेटबॉल के मुकाबले हुए।

प्रतियोगिता का शुभारंभ जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. वीरपाल निर्वाल और सुनीता बालियान ने किया। मंडलीय ओलंपिक में छह खेल स्पर्धा आयोजित की गई। खो-खो, थ्रो बॉल, वॉलीबॉल, कबड्डी, योगासन, नेटबॉल खेलों की टीम का चयन किया गया। इन खेलों का अंतर मंडलीय मिनी ओलंपिक खेल 16 नवंबर को वाराणसी में आयोजित होगा। इसमें 19 वर्ष से कम आयु वर्ग के महिला खिलाड़ी ही भाग लेंगे। प्रतियोगिता में सहारनपुर, शामली और मुज़फ्फरनगर के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। डॉ. वीरपाल निर्वाल ने कहा कि खेल के माध्यम से बेटियां अपने सुनहरे भविष्य का निर्माण कर सकती हैं। नौकरियों में भी बेटियां अपनी भागीदारी सुनिश्चित कर सकती है। इस दौरान जिला ओलंपिक संघ के अध्यक्ष सुभाष चौधरी, मंडलीय संयोजक प्रोफेसर संदीप गुप्ता, सचिव अजय पाल, जिला क्रीड़ा अधिकारी लक्ष्यराज त्यागी, रामपाल, ईश्वर पाल सिंह, मनीष कुमार, योगाचार्य भीम, अंकित धाम, प्रशांत तोमर, हरवीर मलिक, धीरज बालियान, संदीप कुमार, रामपाल सिंह, अनुज वर्मा, राजीव राठी, योगाचार्य सुरेन्द्र पाल सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed