फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Spoke in the court over the lovers couple

प्रेमी युगल को लेकर कचहरी में बखेड़ा

Wed, 02 Sep 2020 11:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 02 Sep 2020 11:54 PM IST
विज्ञापन
Spoke in the court over the lovers couple
प्रेमी युगल को लेकर कचहरी में बखेड़ा
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। कचहरी परिसर में बुधवार दोपहर प्रेमी युगल के कोर्ट मैरिज के लिए पहुंचने की सूचना पर हड़कंप मच गया। हिंदूवादी संगठन के कार्यकर्ताओं ने युगल को पकड़ने के लिए कचहरी परिसर की नाकाबंदी की, लेकिन घंटों बाद भी कोई हत्थे नहीं चढ़ा। एहतियातन पुलिस फोर्स भी कचहरी परिसर में ही मौजूद रही।

बुधवार दोपहर एक वर्ग की लड़की द्वारा दूसरे वर्ग के युवक के साथ कोर्ट मैरिज करने की सूचना हिंदूवादी संगठन के कार्यकर्ताओं को मिली। भनक लगते ही बड़ी संख्या में हिंदूवादी कार्यकर्ता कचहरी परिसर जा पहुंचे और अधिवक्ताओं के बस्तों पर जाकर प्रेमी युगल की तलाश शुरू कर दी। हालांकि इस दौरान यह भी नहीं पता लग पाया कि आखिर प्रेमी युगल कहां का रहने वाला है और कहां से आ रहा है। उधर, मामले की सूचना मिलते ही इंस्पेक्टर डीके त्यागी भी फोर्स के साथ कलक्ट्रेट जा पहुंचे और टकराव की आशंका के चलते कचहरी परिसर की नाकाबंदी कर दी। कचहरी परिसर में भारी फोर्स व हिंदूवादी कार्यकर्ताओं की मौजूदगी से अफरातफरी का माहौल रहा। हालांकि घंटों की तलाश के बाद भी कोई प्रेमी युगल न तो हिंदूवादी कार्यकर्ताओं के हत्थे चढ़ा और न ही पुलिस के। यही नहीं, कोई भी पुलिस के पास सुरक्षा मांगने भी नहीं पहुंचा। इसके चलते कार्यकर्ता परिसर से बैरंग लौट गए, जिसके बाद ही पुलिस ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed