फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Speed of vehicles slowed down due to fog, cold increased due to cold wave

Muzaffarnagar News: कोहरे से थम गई वाहनों की रफ्तार, शीतलहर से बढ़ी ठंड

Wed, 20 Dec 2023 12:58 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 20 Dec 2023 12:58 AM IST
विज्ञापन
Speed of vehicles slowed down due to fog, cold increased due to cold wave
मुजफ्फरनगर। कोहरे के कारण सड़कों पर वाहनों की रफ्तार प्रभावित होने लगी है। सुबह के समय घना कोहरा होने के कारण जनजीवन प्रभावित रहा। नौ बजे के बाद ही कोहरा छटना प्रारंभ हुआ, जिसके बाद वाहन चालकों को राहत मिली।
विज्ञापन

शीतलहर के चलते शाम ढलते ही कंपा देने वाली सर्दी हो रही है। सुबह को सूरज निकलने तक यही स्थिति है। जनपद में बीते कई दिनों से सुबह के समय कोहरा छा जाने से आम जनजीवन प्रभावित हो रहा है। कोहरे में लोग वाहन लेकर सड़कों पर बहुत कम संख्या में निकल रहे हैं। हादसे के डर से लोग आसमान साफ होने के बाद ही निकल रहे हैं। कोहरे के चलते सुबह के समय शहर की सड़कों पर भी आवाजाही बहुत कम है। लतातार शीत लहर के चलते शाम ढलते ही सर्दी अपना असर दिखा रही है। सुबह को सूरज निकलने तक सर्दी अधिक हो रही है। जनपद में अधिकतम तापमान 21.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 7.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। मौसम में आद्र्रता 92 प्रतिशत रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed