फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Special arrangements will be made on festivals, roadways buses will increase rounds

त्योहारों पर रहेगी विशेष व्यवस्था, रोडवेज बसों के बढ़ेंगे फेरे

Mon, 03 Oct 2022 11:45 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 03 Oct 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
Special arrangements will be made on festivals, roadways buses will increase rounds
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। त्योहारों पर बसों में यात्रियों की भीड़ बढ़ने की संभावना के मद्देनजर रोडवेज विभाग अधिकारियों ने कमर कस ली हैं। यात्रियों को कोई असुविधा न हो, इसके लिए बाकायदा तैयारी कर माइक्रो प्लान बनाया गया हैं। बसों के अतिरिक्त फेरे बढ़ाए जाने का निर्णय लिया गया हैं।
दशहरा, दीपावली, भैया दूज ऐसे त्योहार हैं, जिन पर दूर दराज रहने वाले या फिर बाहर रहकर नौकरी करने वाले लोग अपने घर जाते है। इससे बसों में यात्रियों की भीड़ बढ़ जाती है। यात्रियों को आने जाने में परेशानी का भी सामना करना पड़ता हैं। विशेष तौर पर महिलाओं व बच्चों को इधर से उधर आने- जाने व सीट को लेकर परेशानियां उठानी पड़ती है। ऐसा न हो इसके लिए रोडवेज विभाग ने तैयारी की हैं।
विज्ञापन

100 बसों के बढ़ेंगे फेरे
मुजफ्फरनगर रोडवेज डिपो से 183 बसों का संचालन होता हैं। त्योहारों पर यात्रियों की सुविधा के लिए इनमें से 100 बसों के फेरे बढ़ाए जाएंगे। दीपावली पर आनंद विहार से बिहार, पूर्वी उत्तर प्रदेश के लिए काफी लोग अपने घर जाते हैं। वहां बसों की अधिक आवश्यकता रहती है। इसलिए जनपद से 25 बसों को वहां भी भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन मार्गों पर रहेगी विशेष व्यवस्था
जनपद से दीपावली और भैया दूज त्योहार पर बड़ौत, शामली, सहारनपुर, रुड़की, हरिद्वार, बिजनौर, मेरठ के लिए ज्यादा यात्रियों का आना जाना होता है। इसलिए इन मार्गों पर विशेष रुप से व्यवस्था की जा रही हैं।

दीपावली व भैया दूज पर्व पर बसों में यात्रियों की ज्यादा भीड़ रहती है। यात्रियों को सुविधा के लिए सौ बसों के दो दो फेरे बढ़ाए जा रहे हैं। कुछ मार्गों पर विशेष तौर पर बसों की व्यवस्था रहेगी। - राज कुमार तोमर, वरिष्ठ केंद्र प्रभारी, रोडवेज डिपो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed