{"_id":"64ce34bb14158b102a0d5a12","slug":"sp-will-make-people-aware-by-holding-meetings-on-revolution-day-muzaffarnagar-news-c-29-1-mng1002-4981-2023-08-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: क्रांति दिवस पर सभाएं कर लोगों को जागरूक करेगी सपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: क्रांति दिवस पर सभाएं कर लोगों को जागरूक करेगी सपा
विज्ञापन
- सपा कार्यालय पर मासिक बैठक में राष्ट्रीय महासचिव ने किया आह्वान
संवाद न्यूज एजेंसी
मुज़फ्फरनगर। सपा की मासिक बैठक और समाजवादी चिंतक जनेश्वर मिश्र जयंती पर विचार गोष्ठी का आयोजन हुआ। पूर्व सांसद व सपा राष्ट्रीय महासचिव हरेन्द्र मलिक ने नौ अगस्त को क्रांति दिवस पर सभाएं कर लोगों को जागरूक करने का आह्वान किया।
महावीर चौक स्थित सपा कार्यालय पर हुई बैठक में पूर्व सांसद ने मणिपुर और हरियाणा की हिंसा की निंदा की। इन्हें सुनियोजित बताते हुए जनता को इन घटनाओं से सावधान रहने की अपील की। जिलाध्यक्ष जिया चौधरी और महानगर अध्यक्ष पुष्पेंद्र त्यागी बॉबी ने कहा कि क्रांति दिवस को जनपद के प्रत्येक जोन में सपा की विचारधारा के प्रचार और जनसमस्याओं की जानकारी को साझा करने के लिए सभाएं की जाएंगी।
इस मौके पर सपा नेता राकेश शर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष इलम सिंह गुर्जर, सतेंद्र सैनी, सैयद अली अब्बास काज़मी ने भी अपने विचार रखें। जिला महासचिव गोल्डी अहलावत ने संचालन किया। सोमपाल सिंह भाटी, साजिद हसन, शोकत अंसारी, गौरव जैन, मास्टर खुर्शीद, सलीम मलिक, सतीश गुर्जर, अब्दुल्ला कुरैशी मौजूद रहे।