{"_id":"588f92984f1c1b7c3de8184b","slug":"sp-office","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपा कार्यालय पर भिड़े कार्यकर्ता, जमकर हुई तीखी नोकझोंक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपा कार्यालय पर भिड़े कार्यकर्ता, जमकर हुई तीखी नोकझोंक
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
Updated Tue, 31 Jan 2017 12:53 AM IST
विज्ञापन
सपा कार्यालय में आपस में भिड़ते कार्यकर्ता।
- फोटो : अमर उजाला
सपा कार्यालय पर चल रही बैठक में एक वक्ता के भाषण को लेकर पार्टी कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए। बाद में कुछ नेताओं ने हस्तक्षेप कर मामले को शांत कराया। पार्टी कार्यालय पर संगठन को मजबूत करने और चुनाव में सहयोग करने को लेकर कार्यकर्ताओं की बैठक बुलाई गई थी।
इसी बीच बाहर से आए एक नेता ने कहा कि अखिलेश ने मुस्लिमों के लिए बहुत काम किया। साथ ही उन्होंने पौराणिक इतिहास के बारे में अनर्गल टिप्पणी की। इस पर कुछ कार्यकर्ताओं ने आपत्ति जताई और कहा कि अखिलेश ने सभी के लिए काम किया, यह कहा जाए। इसेे लेकर बहस हो गई। हंगामा खड़ा हुआ तो नेता ने खड़े होकर माफी मांग ली, तब कहीं जाकर मामला शांत हुआ।