फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   SP met again in Lucknow and candidates may change on Meerut and Bijnor seats

UP: लखनऊ में फिर हुई सपा की बैठक, मेरठ-बिजनौर टिकट में बदलाव के संकेत, भानु प्रताप का हो रहा विरोध

Sat, 16 Mar 2024 05:08 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर Published by: कपिल kapil Updated Sat, 16 Mar 2024 05:08 PM IST
सार

Meerut News : लखनऊ में शनिवार को फिर से सपा की बैठक हुई। बैठक में मेरठ और बिजनौर टिकट पर मंथन हुआ। बताया गया कि मेरठ और बिजनौर सीट पर बदलाव के संकेत मिल रहे हैं।

विज्ञापन
SP met again in Lucknow and candidates may change on Meerut and Bijnor seats
अखिलेश यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ-हापुड़ लोकसभा सीट के टिकट पर समाजवादी पार्टी में शनिवार को लखनऊ में फिर मंथन हुआ। पार्टी सूत्रों का दावा है कि मेरठ और बिजनौर में टिकट में बदलाव के संकेत मिले हैं। शुक्रवार को सपा ने मेरठ हापुड़ लोकसभा से सुप्रीम कोर्ट की वकील भानु प्रताप सिंह और बिजनौर से यशवीर सिंह का टिकट फाइनल किया। इन दोनों का टिकट पर दलित कार्ड खेला गया है। इससे मेरठ के दावेदार नाखुश हैं और वे लखनऊ में ही जमे हुए हैं।

विज्ञापन


वहीं, शनिवार को उन्होंने फिर राष्ट्रीय अध्यक्ष के साथ बैठक की और टिकट पर मंथन किया। पार्टी सूत्र ऐसा दावा कर रहे हैं कि इन टिकटों में बदलाव के संकेत मिल रहे हैं। आने वाले कुछ दिनों में इसकी घोषणा हो सकती है। 

विज्ञापन

इससे पहले मंगलवार को भी टिकट को लेकर सपाइयों में मंथन हुआ था। दावेदार ज्यादा थे और आपसी खींचतान थी, जिस वजह से शुक्रवार को बैठक कर भानु प्रताप सिंह और यशवीर सिंह का टिकट फाइनल कर दिया गया था। 

यह भी पढ़ें: Lok Sabha Chunav 2024: मेरठ और बागपत में 26 अप्रैल को होगा मतदान, पढ़ें- पश्चिम की अन्य सीटों पर वोटिंग कब

मेरठ से सपा के टिकट की दौड़ में किठौर विधायक शाहिद मंजूर, शहर विधायक रफीक अंसारी, सरधना विधायक अतुल प्रधान, पूर्व विधायक योगेश वर्मा, पूर्व सांसद हरीश पाल के बेटे नीरज पाल, जिलाध्यक्ष विपिन चौधरी, अमरोहा से विधानसभा का सपा टिकट पर चुनाव लड़े मुखिया गुर्जर के नाम प्रमुखता में चल रहे थे। अभी भी दावेदार जोर आजमाइश कर रहे हैं। इनके समर्थक सोशल मीडिया पर टिकट का विरोध भी कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें: Lok Sabha Chunav 2024 Dates: लोकसभा चुनाव की तारीखों का एलान, जानें- वेस्ट यूपी की सीटों पर कब-कब होगी वोटिंग

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed