फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   LokSabha Chunav 2024: Election Commission announces election dates know when voting will held on West UP seats

Lok Sabha Chunav 2024 Dates: लोकसभा चुनाव की तारीखों का एलान, जानें- वेस्ट यूपी की सीटों पर कब-कब होगी वोटिंग

Sat, 16 Mar 2024 03:54 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Sat, 16 Mar 2024 03:54 PM IST
सार

Lok Sabha Chunav 2024 Dates: चुनाव आयोग ने आज लोकसभा चुनाव के लिए तारीखों का एलान कर दिया है। जानिए पश्चिमी यूपी की सीटों पर कब-कब मतदान होगा।

विज्ञापन
LokSabha Chunav 2024: Election Commission announces election dates know when voting will held on West UP seats
लोकसभा चुनाव की तारीखों का एलान। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चुनाव आयोग ने 18वीं लोकसभा के लिए आज यानी शनिवार को चुनाव कार्यक्रम की घोषणा कर दी है। इसके साथ ही देशभर में आदर्श आचार संहिता हो गई है। आइए बताते हैं कि पश्चिमी यूपी की सीटों पर कब-कब मतदान होगा।

विज्ञापन


चुनाव आयोग ने एलान किया है कि इस बार भी लोकसभा चुनाव सात चरणों में होंगे। 19 अप्रैल को पहले चरण का मतदान होगा। बताया गया कि चार जून को लोकसभा चुनाव के नतीजे आएंगे।
विज्ञापन


चुनाव आयोग के अनुसार, देश में सात चरण में मतदान होगा। वहीं, पश्चिमी यूपी के जिलों में पहले दूसरे चरणों में मतदान होगा।

यूपी में पहले चरण में इन सीटों पर चुनाव 

सहारनपुर
कैराना
मुजफ्फरनगर
बिजनौर
नगीना
मुरादाबाद
रामपुर
पिलीभीत

दूसरा चरण 

अमरोहा 
मेरठ 
बागपत 
गाजियाबाद 
गौतमबुद्ध नगर 
बुलंदशहर 
अलीगढ़ 
मथुरा

विज्ञापन

मेरठ में वोटिंग 19 और 26 अप्रैल को 

मेरठ में चुनाव 19 और 26 अप्रैल को होगा। मुजफ्फरनगर की सीट सरधना और बिजनौर की सीट हस्तिनापुर में चुनाव पहले चरण में 19 अप्रैल को होगा। दूसरे चरण में 26 अप्रैल को बागपत और मेरठ लोकसभा सीट के लिए चुनाव होगा। इस चरण में बागपत की सिवालखास और मेरठ-हापुड़ लोकसभा सीट की कैंट, दक्षिण, नगर और किठौर विधानसभा सीट पर चुनाव होगा। मेरठ सीट के लिए नामांकन की प्रक्रिया 28 मार्च से शुरू होगी। नामांकन की अंतिम तारीख चार अप्रैल होगी। आठ अप्रैल को नाम वापस लिए जा सकेंगे। मेरठ लोकसभा सीट के लिए मतदान 26 अप्रैल को होगा। 

चार लोकसभा सीटों में भागीदार होते हैं मेरठ के वोटर
मेरठ की जनता चार सांसद को चुनने में अपना योगदान देती है। जिले में विधानसभा की कुल सात सीटें हैं। खास बात यह है कि यह सीट चार अलग-अलग लोकसभा क्षेत्रों में आती हैं। मसलन मेरठ कैंट, मेरठ नगर, मेरठ दक्षिण और किठौर मेरठ-हापुड़ लोकसभा सीट के तहत आती हैं। जबकि हस्तिनापुर विधानसभा सीट बिजनौर का हिस्सा है, सरधना मुजफ्फरनगर और सिवालखास विधानसभा सीट बागपत लोकसभा सीट का हिस्सा है। मुजफ्फरनगर और बिजनौर में पहले चरण में 19 अप्रैल को मतदान होगा और मेरठ व बागपत में दूसरे चरण में 26 अप्रैल को मतदान होगा।

देश में सात चरण में होगा मतदान
चुनाव आयोग ने 18वीं लोकसभा के लिए चुनाव कार्यक्रम की घोषणा कर दी है। लोकसभा चुनाव के लिए सात चरण में मतदान होगा। 19 अप्रैल को पहले चरण की मतदान होगी। 26 अप्रैल को दूसरे चरण का मतदान होगा। सात मई को तीसरा चरण होगा। 13 मई को चौथा चरण होगा। 20 मई को पांचवां चरण होगा। छठा चरण 25 मई को होगा।एक जून को सातवां चरण में मतदान होगा। चार जून को लोकसभा चुनाव के नतीजे आएंगे।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed