फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Lok Sabha Chunav 2024 Dates: Voting will held on 26 April in Meerut and Baghpat

Lok Sabha Chunav 2024: मेरठ और बागपत में 26 अप्रैल को होगा मतदान, पढ़ें- पश्चिम की अन्य सीटों पर वोटिंग कब

Sat, 16 Mar 2024 05:25 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Sat, 16 Mar 2024 05:25 PM IST
सार

Lok Sabha Chunav 2024 Dates: चुनाव आयोग ने लोकसभा चुनाव की तारीखों का एलान कर दिया है। मेरठ और बागपत में 26 अप्रैल को मतदान होगा।

विज्ञापन
Lok Sabha Chunav 2024 Dates: Voting will held on 26 April in Meerut and Baghpat
चुनाव की तारीखों का एलान। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चुनाव आयोग ने 18वीं लोकसभा के लिए आज यानी शनिवार को चुनाव कार्यक्रम की घोषणा कर दी है। इसके साथ ही देशभर में आदर्श आचार संहिता हो गई है।
विज्ञापन


बता दें कि मेरठ जनपद में 26 अप्रैल को दूसरे में वोटिंग होगी। वहीं, मेरठ के साथ-साथ बागपत, गाजियाबाद, गौतमबुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़ और मथुरा भी 26 अप्रैल को ही मतदान होगा। 

मेरठ में वोटिंग 19 और 26 अप्रैल को 

मेरठ में चुनाव 19 और 26 अप्रैल को होगा। मुजफ्फरनगर की सीट सरधना और बिजनौर की सीट हस्तिनापुर में चुनाव पहले चरण में 19 अप्रैल को होगा। दूसरे चरण में 26 अप्रैल को बागपत और मेरठ लोकसभा सीट के लिए चुनाव होगा। इस चरण में बागपत की सिवालखास और मेरठ-हापुड़ लोकसभा सीट की कैंट, दक्षिण, नगर और किठौर विधानसभा सीट पर चुनाव होगा। मेरठ सीट के लिए नामांकन की प्रक्रिया 28 मार्च से शुरू होगी। नामांकन की अंतिम तारीख चार अप्रैल होगी। आठ अप्रैल को नाम वापस लिए जा सकेंगे। मेरठ लोकसभा सीट के लिए मतदान 26 अप्रैल को होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

चार लोकसभा सीटों में भागीदार होते हैं मेरठ के वोटर
मेरठ की जनता चार सांसद को चुनने में अपना योगदान देती है। जिले में विधानसभा की कुल सात सीटें हैं। खास बात यह है कि यह सीट चार अलग-अलग लोकसभा क्षेत्रों में आती हैं। मसलन मेरठ कैंट, मेरठ नगर, मेरठ दक्षिण और किठौर मेरठ-हापुड़ लोकसभा सीट के तहत आती हैं। जबकि हस्तिनापुर विधानसभा सीट बिजनौर का हिस्सा है, सरधना मुजफ्फरनगर और सिवालखास विधानसभा सीट बागपत लोकसभा सीट का हिस्सा है। मुजफ्फरनगर और बिजनौर में पहले चरण में 19 अप्रैल को मतदान होगा और मेरठ व बागपत में दूसरे चरण में 26 अप्रैल को मतदान होगा।

विज्ञापन

यूपी में पहले चरण में 19 अप्रैल को इन सीटों पर चुनाव 

सहारनपुर
कैराना
मुजफ्फरनगर
बिजनौर
नगीना
मुरादाबाद
रामपुर
पिलीभीत

आचार संहिता लगते ही उतरवाए होर्डिंग
मेरठ जिले में आदर्श आचार संहिता लगते ही होर्डिंग और बैनर उतरने का सिलसिला शुरू कर दिया गया। मुख्य निर्वाचन आयुक्त की घोषणा के बाद शहर में नगर निगम की टीम निकल गई। शाम तक जगह-जगह बैनर उतरवाए जा रहे थे। जिलाधिकारी दीपक मीणा ने बताया कि जनपद में पुलिस को मुस्तैद कर दिया है। मेरठ में दूसरे चरण में चुनाव है, इसको देखते हुए सभी मतदान केंद्रों का निरीक्षण करना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed