फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   SP leader reaches village of Soram

सोरम गांव पहुंचे सपा नेता, जाना पीड़ितों का हाल

Wed, 24 Feb 2021 12:08 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 24 Feb 2021 12:08 AM IST
विज्ञापन
SP leader reaches village of Soram
सोरम में घायल से मिलते सपा पार्टी पदाधिकारी।। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
सोरम गांव में सपा नेताओं ने पीड़ितों का हाल जाना
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। सपा नेताओं का प्रतिनिधि मंडल सोरम पहुंचा और एक दिन पहले हुई घटना में घायल ग्रामीणों से बातचीत की। इन नेताओं ने विश्वास दिलाया कि सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव उनके साथ हैं।

सोरम में सपा जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने पहुंचकर पीड़ित किसानों से मुलाकात की। त्यागी ने कहा कि सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव किसानों पर भाजपा नेताओं के हमले की घटना को बेहद गंभीर घटना के रूप में ले रहे हैं। वह उनके निर्देश पर किसानों को समर्थन देने आए हैं। भाजपा कार्यकर्ताओं के हमले में घायल किसानों से मिलकर पूरे घटनाक्रम की जानकारी लेने के बाद कहा कि किसानों द्वारा कृषि कानूनों के विरुद्ध आंदोलन व भाजपा सरकार की किसान विरोधी मानसिकता की पोल खुलने पर गांवों में भाजपा नेताओं के विरुद्ध आक्रोश की स्थिति है। भाजपा नेता गांवों की वास्तविक स्थिति को अनदेखा करने की भूल करके अपने खिलाफ नाराजगी को सत्ता व गुंडागर्दी के बल पर दबाना चाहते हैं। इसी मानसिकता के चलते केंद्रीय राज्यमंत्री के लोगों ने मारपीट की। सपा किसानों पर हमले को बर्दाश्त नही करेगी। सपा किसानों के अहिंसात्मक आंदोलन व मांगो का पूरी तरह समर्थन करती है। उन्होंने दोषियों की गिरफ्तारी की मांग की। उनके साथ सपा महानगर अध्यक्ष अलीम सिद्दीकी, सचिन अग्रवाल, राजीव बालियान,अकरम खान,सन्दीप डबास, तनवीर प्रधान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed