फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   SP, Congress, RLD leaders will stage a symbolic protest in the Collectorate

सपा, कांग्रेस, रालोद नेता कलक्ट्रेट में सांकेतिक धरना देंगे

Sat, 26 Jun 2021 12:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 26 Jun 2021 12:09 AM IST
विज्ञापन
SP, Congress, RLD leaders will stage a symbolic protest in the Collectorate
सपा, कांग्रेस, रालोद नेता कलक्ट्रेट में सांकेतिक धरना देंगे
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। पंचायत चुनाव को लेकर विपक्षी दलों के नेताओं पर फर्जी मुकदमे कर डराने धमकाने के आरोप लगाते हुए विपक्षी दलों ने शासन और प्रशासन के खिलाफ आंदोलन की घोषणा की है। इसमें 28 जून सोमवार को कलक्ट्रेट पर पांच दलों के कार्यकर्ता सांकेतिक धरना देंगे।
महावीर चौक स्थित सपा कार्यालय पर शुक्रवार को सभी दलों की बैठक हुई। सपा, कांग्रेस, रालोद और आजाद समाज पार्टी के जिलाध्यक्ष समेत अन्य नेता शामिल हुए। बैठक के उपरांत पत्रकारों से वार्ता करते हुए सपा जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने आरोप लगाया कि सत्ता पक्ष के नेताओं के इशारे पर प्रशासन काम कर रहा है। बिना वजह ही विपक्षी दलों के जिला पंचायत सदस्यों और बीडीसी पर दबाव बनाया जा रहा है। वार्ड 41 से जिला पंचायत सदस्या जरीन और उनके देवर सपा नेता नियाज हैदर पर मुकदमा दर्ज करने के बाद ही जाति प्रमाण पत्र को फर्जी बताने के साथ ही अब उसको निरस्त करने और निर्वाचन रद्द कराने की साजिश की जा रही है। प्रशासन ने सत्ता के दबाव में कार्य किया तो पूरा विपक्ष एकजुट होकर विरोध करेगा।
विज्ञापन

सपा, रालोद, कांग्रेस, आजाद समाज पार्टी और भाकियू नेताओं ने निर्णय लिया है कि शासन, प्रशासन, भाजपा सरकार के खिलाफ संयुक्त विपक्ष द्वारा एक सांकेतिक धरना प्रदर्शन किया जाएगा। 28 जून को पांचों दलों के कार्यकर्ता कलक्ट्रेट में डीएम कार्यालय का घेराव करते हुए धरना देंगे। यह प्रदर्शन सांकेतिक होगा। प्रेस वार्ता में सपा जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी, कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुबोध शर्मा, रालोद जिलाध्यक्ष अजीत राठी, आजाद समाज पार्टी के जिलाध्यक्ष जगदीश पाल, पूर्व मंत्री धर्मवीर बालियान, पूर्व मंत्री चौधरी योगराज सिंह, पूर्व मंत्री मुकेश चौधरी, सचिन अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed