फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   son-in-law beating on the middle of the road

ससुरालियों ने बीच सड़क दामाद को पीटा, तहरीर दी

Sun, 20 Feb 2022 12:14 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 20 Feb 2022 12:14 AM IST
विज्ञापन
son-in-law beating on the middle of the road
देवबंद। पति-पत्नी के बीच मामूली कहासुनी को लेकर ससुराल वालों ने बीच सड़क पर दामाद की पिटाई कर दी। जिसमें वह घायल हो गया। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

हाशिमपुरा गांव निवासी आसिफ ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि वह नगर स्थित दुग्ध डेयरी पर नौकरी करता है। करीब ढाई वर्ष पूर्व उसकी शादी मोहल्ला खानकाह निवासी युवती से हुई थी। उसका एक बेटा भी है। आरोप है कि कुछ दिन पूर्व पत्नी से मामूली कहासुनी हो गई थी। जिसको लेकर पत्नी मायके चली गई। आसिफ का आरोप है कि वह शनिवार को डेयरी से लौट रहा था। मंगलौर रोड पुलिस चौकी के समीप खडे़ पत्नी के भाइयों व अन्य ससुराल वालों ने उसे रोककर गालीगलौज की। उन्होंने विरोध करने लात-घूसों से पिटाई कर दी। जिसमें वह घायल हो गया। वे जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। वहीं, थाना पुलिस का कहना है कि घायल को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया है। उसकी तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed