फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Solani's water again reached Purkaji-Laksar road

Muzaffarnagar News: पुरकाजी-लक्सर मार्ग तक फिर पहुंचा सोलानी का पानी

Tue, 25 Jul 2023 12:43 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 25 Jul 2023 12:43 AM IST
विज्ञापन
Solani's water again reached Purkaji-Laksar road
पुरकाजी (मुजफ्फरनगर)। खादर क्षेत्र में हो रही बारिश व उत्तराखंड की पहाड़ियों से लगातार छोड़े जा रहे पानी से सोलानी नदी का जलस्तर बढ़ा हुआ है। खादर के गांवों के रास्तों पर पानी भरा हुआ है। पुरकाजी-लक्सर मार्ग पर रपटे पर पानी आ जाने से ग्रामीणों का आवागमन प्रभावित है। लोग नाव में बैठकर आवागमन कर रहे हैं।
विज्ञापन

पुरकाजी के खादर क्षेत्र में पिछले करीब 20 दिन से हो रही बारिश व उत्तराखंड की पहाड़ियों से बार-बार पानी छोड़े जाने से खादर क्षेत्र पूरी तरह जलमग्न है। जंगलों और गांवों के रास्तों में पानी भर जाने से जहां खेतों में करोड़ों रुपयों की फसलें पूरी तरह बर्बाद हो गई है। गांव रामनगर, रजकल्ला पुर, रतन पुरी, शेरपुर नगला, चमारावाला, सुहेली, अलमा वाला, बनारसी वाला आदि गांवों के रास्तों पर पानी होने से ग्रामीणों का आवागमन पूरी तरह प्रभावित है। सोमवार को पानी बढ़ने से पानी घरों के अंदर तक घुसने लगा। ग्रामीणों ने अपने घरों में नीचे रखा घरेलू सामान सुरक्षित स्थानों पर रखना शुरू कर दिया।
विज्ञापन

उधर पुरकाजी लक्सर मार्ग पर गांव शेरपुर के रपटे पर पानी आ जाने से राहगीरों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। प्राइवेट बसों व अन्य सवारी वाहनों का संचालन नहीं होने से राहगीर परेशान रहे। देविंदर खालसा, गुरमीत सिंह, डॉ. अमित त्यागी, बलवंत सिंह, राजू प्रजापति, ज्ञानी जसविंदर सिंह, बोहड़ सिंह, गुलशन कुमार, राजेश कुमार का कहना है कि क्षेत्र के हालात बेहद खराब हैं। घरों में रखा हजारों रुपयों का सामान पानी में खराब हो गया है। पशुओं के लिए चारे की समस्या बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed