{"_id":"5f400b248ebc3e3cbf20024c","slug":"sogvars-put-black-flags-on-their-houses-muzaffarnagar-news-mrt4973301117","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोगवारों ने अपने घरों पर काले झंडे लगाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोगवारों ने अपने घरों पर काले झंडे लगाए
विज्ञापन
सोगवारों ने अपने घरों पर काले झंडे लगाए
मुजफ्फरनगर, बुढ़ाना। मुहर्रम पर शिया सोगवारों ने अपने-अपने घरों पर काले झंडे लगाए। शिया सोगवारों ने काले वस्त्र धारण किए। कस्बे में अजाखाने सजा दिए गए। सोगवार अजाखानों की जियारत करने घरों से निकल पड़े।
मुहर्रम की पहली तारीख को कस्बे के अजाखानों में कोविड़-19 के कारण मजलिसों का एहतमाम नहीं किया गया। उचित दूरी का ध्यान रखते हुए अजादारों ने मर्सिया पढ़ा और मातम किया। कोरोना महामारी के चलते सरकार द्वारा जारी की गई गाइड़ लाइन का पालन करते हुए हर अजाखाने में पांच-पांच लोगों ने मजलिस के स्थान पर केवल मातम करके इमाम हुसैन की शहादत को याद किया। इस दौरान हाजी जहीर हसन, हाजी सिंकदर हुसैन, कौसर अब्बास, शाहनवाज हैदर, डॉ. अब्बास, मोहिब अली, जियाअली व शब्बन आदि मौजूद रहे।