फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Skin disease is troubling, condition is also bad due to fever and cough

Muzaffarnagar News: त्वचा रोग कर रहा परेशान, बुखार-खांसी से भी हाल बेहाल

Sun, 09 Apr 2023 06:11 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 09 Apr 2023 06:11 PM IST
विज्ञापन
Skin disease is troubling, condition is also bad due to fever and cough
43 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर आयोजित हुए मुख्यमंत्री आरोग्य मेले
विज्ञापन

1491 से मरीजों ने कराया उपचार, दी गई दवाई और सलाह


संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। बदलता मौसम लोगों को बीमार कर रहा है। शहर से लेकर देहात क्षेत्र तक घर-घर में बीमारी का प्रकोप बढ़ रहा है। रविवार को 43 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर मुख्यमंत्री आरोग्य मेलों का आयोजन किया गया। इनमें 1491 मरीजों ने पहुंचकर उपचार कराया। त्वचा रोग से सर्वाधिक मरीज पहुंचे।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. महावीर सिंह फौजदार ने बताया रविवार को 43 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर कुल 1491 मरीजों ने परामर्श लिया। पिछले रविवार को 1465 मरीजों ने उपचार कराया था। बुखार, सांस, मधुमेह, त्वचा, गैस्ट्रो, पेट दर्द, सिर सर्द, बदन दर्द, चर्म रोग, सर्दी खांसी, ब्लड प्रेशर आदि बीमारी से ग्रस्त मरीज ने उपचार कराया। सबसे ज्यादा 290 मरीज त्वचा, 235 गैस्ट्रो और 432 मरीज अन्य बीमारियों के पहुंचे। सभी की जांच करने के बाद दवाई वितरित की गई।
विज्ञापन

बदल रहा मौसम, बढ़ रही बीमारी
आरोग्य मेलों में 593 पुरुष, 538 महिलाएं और 360 बच्चों ने परामर्श लिया। सीएमएस डॉ. राकेश कुमार ने कहा कि मौसम बदलने की वजह से भी बीमारियां बढ़ रही है। इस दौरान लोगों को बुखार, नजला-खांसी और गले में खरास जैसी दिक्कतें हो रही है। मरीजों को स्वस्थ रहने के टिप्स भी दिए गए। साथ ही उन्हें खान-पान के बारे में विशेष जानकारी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed